1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी सुपरस्टार मोनालिसा ने किया 'कमरिया' गाने पर डांस, Video Viral

भोजपुरी सुपरस्टार मोनालिसा ने किया 'कमरिया' गाने पर डांस, Video Viral

 Published : Jul 03, 2019 03:45 pm IST,  Updated : Jul 03, 2019 03:49 pm IST

भोजपुरी एक्ट्रेस  मोनालिसा जितनी अच्छी एक्टर हैं उतनी अच्छी डांसर भी हैं। 

 भोजपुरी सुपरस्टार...- India TV Hindi
 भोजपुरी सुपरस्टार मोनालिसा

भोजपुरी डेस्क: भोजपुरी सुपरस्टार मोनालिसा जितनी अच्छी एक्टर हैं उतनी अच्छी डांसर भी हैं। बिग बॉस में आपने अक्सर उन्हें बड़ी तल्लीनता से डांस करते देखा होगा। मोनालिसा का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो बॉलीवुड गाने 'कमरिया' पर अपनी कमर हिलाती नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने खुद अपने इंस्टा अकाउंट पर डांस वीडियो शेयर किया है। मोनालिसा का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
 
वीडियो में मोनालिसा जैकी भगनानी और कृतिका कामरा की फिल्म 'मित्रों' के गाने 'कमरिया' पर डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में मोनालिसा स्लीवलेस टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहनी हुई नजर आ रही हैं। मोनालिसा के बाल खुले हैं और वो नो मेकअप लुक में दिख रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा है- कमरिया... स्टाइल

Related Stories

मोनालिसा का ये डांस वीडियो उनके फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। लोग उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें कॉम्प्लिमेंट दे रहे हैं। कोई उन्हें हॉट कह रहा है तो कोई सेक्सी। लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें ट्रोल करने के लिए आ गए हैं। लोग उन्हें कह रहे हैं कि वो कमरिया नहीं कमरा है। खैर लोगों के कहने से क्या फर्क पड़ता है। मोनालिसा तो अपने डांसिंग में मगन हैं।

बता दें कि मोनालिसा डांस रियलिटी शो में भी हिस्सा ले चुकी हैं, वहीं वो मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं। फिलहाल वो स्टार प्लस के शो नजर में मोहेना का लीड किरदार प्ले कर रही हैं। इस शो में वो डायन का रोल प्ले कर रही हैं।

भोजपुरी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

ऋतिक रोशन ने भोजपुरी गाने 'लगावेलू जब लिप्स्टिक' पर किया डांस, VIDEO वायरल

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के गाने ने मचाया धमाल, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया गाना

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' देखने पहुंची भोजुपरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, पॉपकॉर्न के साथ शेयर की तस्वीर

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन