1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. खेसारी लाल और काजल के 'बलम जी आई लव यू' ने मचाया धमाल, वीडियो हो रहा वायरल

खेसारी लाल और काजल के 'बलम जी आई लव यू' ने मचाया धमाल, वीडियो हो रहा वायरल

 Published : Feb 05, 2019 06:57 pm IST,  Updated : Feb 05, 2019 06:57 pm IST

भोजपुरी सिनेमा में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता है। यह दोनों कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। इनका नया गाना 'बलम जी आई लव यू' रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

sajan ji aai love you- India TV Hindi
sajan ji aai love you

भोजपुरी गाने हमेशा ही लोगों को बेहद पसंद आते हैं। तभी तो वह रिलीज़ होने बाद कम समय में वायरल हो जाते हैं। भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, दिनेश पाल यादव, रवि किशन जैसे कई दिग्गज एक्टर हैं जो अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीतते हैं। उनके गाने रिलीज़ होते ही लोगों की ज़ुबान पर होते हैं। अगर आप भी भोजपुरी गाने सुनना पसंद करते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। जी हां, आपके फेवरेट सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव का गाना 'बलम जी आई लव यू' रिलीज़ हो गया है। इस गाने में खेसारी लाल जानी मानी अभिनेत्री काजल राधवानी के साथ रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। 

भोजपुरी सिनेमा में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता है। यह दोनों कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। इनका  नया गाना 'बलम जी आई लव यू' रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिससे साफ पता लग रहा है कि दर्शकों को यह गाना बेहद पसंद आ  रहा है। इस गाने में काजल और खेसारी लाल ने अपने डांस से अपने फैन्स का दिल जीत लिया है। इस गाने पर जमकर लाइक, कमेंट करने के साथ-साथ इसे शेयर भी कर रहे हैं। 

फिल्म के इस गाने को भोजपुरी सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर ने प्रभांशु सिंह ने डायरेक्ट किया है। वहीं 'बलम जी आई लव यू' को आज़ाद सिंह ने लिखा है और इस गाने के कंपोज़र ओम झा हैं। इस गाने को हनी बी ने गाया है। यह गाना फिल्म 'बलम जी आई लव यू' का है। फिल्म में खेसारी लाल और काजल राघवानी के अलावा अशोक समर्थ, अक्षरा सिंह, सुभी शर्मा, संजय महानंद, स्मृति सिंह अहम किरदार में हैं। 

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के कई गाने अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते नज़र आते हैं। इन दिनों इन दोनों के एक और गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। इस गाने का नाम है 'सरसो के सगिया।' इस गाने पर अबतक 10 करोड़ व्यूज़ आ चुके हैं।  

बाकी खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

'जीना मरना तेरे संग' से भोजपुरी फिल्मों में वापसी कर रहीं स्वीटी

अरविंद अकेला की भोजपुरी फिल्म 'राजतिलक' का ट्रेलर वायरल 

पत्रकार ने पूछा ऐसा सवाल, ज़ोर-ज़ोर से हंस पड़ीं सपना चौधरी उसके बाद क्या हुआ, देखें वीडियो 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन