1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. विवाद के बीच खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का नया वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा है धमाल, यहां देखें

विवाद के बीच खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का नया वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा है धमाल, यहां देखें

 Published : Mar 12, 2021 12:30 pm IST,  Updated : Mar 12, 2021 12:32 pm IST

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का नया वीडियो ऐसे मौके पर रिलीज किया गया है जब दोनों कलाकारों के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है।

खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी- India TV Hindi
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी Image Source : YOUTUBE/FILAMCHI MOVIES

भोजपुरी फिल्मों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का नया वीडियो रिलीज किया गया है। यह गाना ऐसे मौके पर रिलीज किया गया है जब दोनों कलाकारों के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। हालांकि, इस गाने ने आते ही इंटरनेट पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। गाने में दोनों कलाकारों की शानदार केमिस्ट्री देखी जा रही है।

बता दें चंद मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच काफी कहा सुनी हो गई थी। इस विवाद के बाद खेसारी ने मन बना लिया था कि वह काजल के साथ कभी काम नहीं करेंगे। हालांक, उन्होंने इस विवाद को बीच में ही यह कह कर खत्म करने की कोशिश की कि काजल उनकी खास दोस्त हैं और हमेशा ही रहेंगी।

बहरहाल रिलीज हुए गाने की बात करें तो फिल्माची मूविज के यूट्यूब चैनल से रिलीज किए गया गाना 'कमर से सड़िया खुल जाए' इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है। रिलीज के पांच घंटे बाद ही इस गाने को एक लाख 25 हजार बार देखा जा चुका है। यह फिल्म इन कलाकारों की फिल्म 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए' फिल्म का है। 

गाने के लिए  खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। कुंदन प्रीत की तरफ से गाने के लीरिक्स लिखे गए हैं। गाने का म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है। 

यहां देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन