1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. खेसारीलाल यादव अब प्रदीप और पराग के साथ मिलकर बनाएंगे 'लिट्टी चोखा', जानिए डिटेल्स

खेसारीलाल यादव अब प्रदीप और पराग के साथ मिलकर बनाएंगे 'लिट्टी चोखा', जानिए डिटेल्स

 Written By: IANS
 Published : Jul 25, 2020 02:40 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 02:57 pm IST

फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। संगीतकार मधुकर आनंद, पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के खूबसूरत लोकेशन पर होगी।

khesari lal yadav litti chokha film- India TV Hindi
खेसारीलाल यादव अब बनाएं 'लिट्टी चोखा', जानिए डिटेल्स  Image Source : INSTAGRAM: @KHESARI_YADAV

पटना/मुंबई: लजीज पकवान लिट्टी-चोखा आज उत्तर भारत के लोगों की पहचान बन चुकी है, जिसको लेकर अब बाबा मोशन पिक्च र्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रदीप के. शर्मा फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का शीर्षक ही 'लिट्टी-चोखा' है। इसमें भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता खेसारीलाल यादव नजर आएंगे और फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल होंगे। भोजपुरी की दो बड़ी सार्थक फिल्में 'डमरू' और 'राज तिलक' के बाद प्रदीप के.शर्मा 'लिट्टी-चोखा' बना रहे हैं।

शर्मा ने बताया कि यह फिल्म 'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी' की तर्ज पर है 'हर-हर लिट्टी-चोखा, घर-घर लिट्टी-चोखा' क्योंकि लिट्टी-चोखा उत्तर भारत और बिहार की अस्मिता है। उत्तर प्रदेश, बिहार में शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसने इसका स्वाद न चखा हो।

सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव की डांस टक्कर, देखिए कौन पड़ा किस पर भारी

उन्होंने कहा, "हमने कहीं से इसे माइग्रेट कर नहीं लाया है। हमें इस कॉन्सेप्ट को दिखाना है। इसका लुक भी हिंदुस्तान के नक्शे में दिखाया जा रहा है। यह सामाजिक फिल्म होगी।"

उन्होंने बताया, "फिल्म में कर्ज-मुक्ति की कहानी है, जो दुनियाभर से कर्ज लेकर पीड़ित है। लिट्टी अभिनेत्री है और चोखा अभिनेता है। फिल्म के पोस्टर में भी 'जब तक रही सूरजवा के बेटिया, तब तक रही लिट्टी-चोखा' लिखा है।"

उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। संगीतकार मधुकर आनंद, पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के खूबसूरत लोकेशन पर होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन