1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Navratri Bhojpuri song: पवन सिंह का गाना 'मैया की आरती' यूट्यूब पर वायरल, यहां सुनिए

Navratri Bhojpuri song: पवन सिंह का गाना 'मैया की आरती' यूट्यूब पर वायरल, यहां सुनिए

 Published : Mar 25, 2020 02:32 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 02:32 pm IST

नवरात्रि के मौके पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना मैया की आरती यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। पवन सिंह की आवाज का जादू लोगों पर चढ़ गया है। 

navratri bhojpuri song viral- India TV Hindi
 नवरात्रि पर भोजपुरी सॉन्ग का धमाल

देश भर में नवरात्र आरंभ हो चुके हैं औऱ जनता मां की भक्ति में लीन हो गई है। ऐसे में नवरात्रि के मौके पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह का भोजपुरी गाना यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है। इस वीडियो सॉन्ग के बोल हैं 'मैया की आरती'। पवन सिंह ने नवरात्रि के मौके पर भोजपुरी फैंस को इस गाने के जरिए नवरात्रि गिफ्ट दिया है जिसे जमकर देखा जा रहा है।

नवरात्र के मौके ये गाना यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हो रहा है औऱ देखते ही देखते ये यूपी बिहार औऱ झारखंड में भोजपुरी फैंस की जुबान पर चढ़ गया है। माता रानी के गाने लॉन्च करते हैं जो भोजपुरी सिनेमा औऱ भोजपुरी फैंस के बीच काफी हिट होते रहते हैं। 

पवन सिंह द्वारा गाए इस वीडियो सॉन्ग की पॉपुलेरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं औऱ लगातार मिल रहे हैं। पवन सिंह ने इस गाने को गाने के साथ साथ गाने में परफॉर्म भी किया है जिसे खासा पसंद किया जा रहा है। 

गीत के लिरिक्स की बात की जाए तो श्याम देहाती ने लिरिक्स लिखे हैं औऱ आजाद सिंह ने गाने को कंपोज किया है। 

पवन सिंह की जादूभरी आवाज सुनकर फैंस यूट्यूब पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ उनकी आवाज को जादूभरा बता रहे हैं तो कुछ उन्हें सुपरस्टार कह रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन