1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. निरहुआ 'जादूज' के साथ मिलकर बनाएंगे मिनी थिएटर

निरहुआ 'जादूज' के साथ मिलकर बनाएंगे मिनी थिएटर

 Reported By: IANS
 Published : Jun 30, 2019 05:05 pm IST,  Updated : Jun 30, 2019 05:05 pm IST

भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' अब अर्थ इनवेस्टमेंट कंपनी 'जादूज' के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश सहित मध्य भारत में 250 मिनी थिएटर बनाएंगे।

Nirahua- India TV Hindi
Nirahua

भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' अब अर्थ इनवेस्टमेंट कंपनी 'जादूज' के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश सहित मध्य भारत में 250 मिनी थिएटर बनाएंगे। निरहुआ ने रविवार को बताया कि हर तहसील में एक सिनेमा की परिकल्पना के साथ उतरी 'जादूज' का सपना उत्तर प्रदेश और मध्य भारत में सिनेमा के परिदृश्य को 'अगली पीढ़ी के मिनी-थियेटरों' के निर्माण से बदलने का है। 

मिनी सिनेमा का उद्देश्य मात्र मनोरंजन नहीं है, बल्कि इसे शिक्षा के साथ भी जोड़ा जाएगा। थिएटर के माध्यम से युवाओं को आईआईटी और आईआईएम से संबंधित शिक्षा भी दी जाएगी। 

जादूज के प्रबंध निदेशक राहुल नेहरा ने कहा, "हमें निरहुआ जी के साथ जुड़ने पर बहुत गर्व है। उनका उद्देश्य मध्य भारत में मनोरंजन और शिक्षा को आकार देना है।" 

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) के महासचिव सुप्रण सेन का कहना है कि इस तरह की पहल से सिनेमा और मनोरंजन के साथ ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

निरहुआ ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में मनोरंजन और शिक्षा के परिवर्तन के लिए समर्पित हैं और यह संगठन इसमें उनकी मदद करेगा।

Also Read:

युवराज सिंह अपनी रिटायरमेंट पार्टी में पत्नी हेजल कीच और 'एक्स गर्लफ्रेंड' किम शर्मा के साथ एक फ्रेम में आए नज़र, देखें Photos

Zaira Wasim: जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने की खबर ने बॉलीवुड में मचाया हंगामा, जानिए सोशल मीडिया रिएक्शन

दंगल गर्ल जायरा वसीम ने बॉलीवुड छोड़ने का किया ऐलान, कहा-अल्लाह के रास्ते से भटक गई थी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन