1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. इधर मोदी शपथ ले रहे थे, उधर मुंबई में इस काम में बिजी थे भोजपुरी एक्टर निरहुआ

इधर मोदी शपथ ले रहे थे, उधर मुंबई में इस काम में बिजी थे भोजपुरी एक्टर निरहुआ

 Published : May 31, 2019 05:51 pm IST,  Updated : May 31, 2019 05:51 pm IST

क्या निरहुआ के लिए डबिंग मोदी के शपथ ग्रहण से ज्यादा जरूरी थी या वाकई उन तक न्यौता नहीं पहुंच पाया था। 

Nirahua- India TV Hindi
Nirahua Image Source : GOOGLE

लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद कल मोदी सरकार का शपथ ग्रहण बड़ी धूमधाम से हुआ। देश विदेश से आए मेहमानों के साथ साथ फिल्मी सितारों का भी राष्ट्रपति भवन में जमावड़ा देखा गया। लेकिन आजमगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले भोजपुरी स्टार निरहुआ Nirahua (दिनेश लाल यादव) समारोह में नजर नहीं आए। समारोह में बॉलीवुड से अनिल कपूर, कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत जैसे स्टारों के साथ साथ टॉलीवुड  से रजनीकांत और  भोजपुरी स्टार रवि किशन तक मौजूद थे लेकिन फैंस को निरहुआ की कमी खल रही थी।

दरअसल सूत्र बता  रहे हैं कि जिस समय नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे थे, निरहुआ उस समय मुंबई में अपनी एक फिल्म की डबिंग में व्यस्त थे। मोदी के इतने बड़े फैन औऱ खुद भाजपा के टिकट पर लड़ने वाले निरहुआ का शपथ समारोह में शामिल न होना कई अटकलों को न्यौता दे रहा है। निरहुआ समारोह में क्यों नहीं पहुंचे। क्या समारोह डबिंग से ज्यादा जरूरी था या निरहुआ तक न्यौता नहीं पहुंचा था।

हालांकि निरहुआ ने इस संबंध में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है लेकिन उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि वो शपथ ग्रहण में नहीं थे औऱ मुंबई में अपनी भोजपुरी फिल्म 'लल्लू की लैला' की डबिंग कर रहे थे। वैसे भी आजमगढ़ से चुनाव हारने के बाद निरहुआ काफी चुप से हो गए हैं। वो बयान देने से कतरा रहे हैं और ट्विटर पर भी कम ही नजर आ रहे हैं।

जिस तरह से भाजपा ने निरहुआ पर भरोसा करके उन्हें अखिलेश यादव के खिलाफ हाई प्रोफाइल कही जाने वाली आजमगढ़ की सीट सौंपी थी, उस पर भले ही निरहुआ खरे न उतर पाएं हों लेकिन भाजपा की तरफ से उनके खिलाफ ऐसा कोई बयान नहीं गया है जिससे इस स्टार को मायूसी हो। एक तरफ निरहुआ का राजनीतिक आगाज फेल होने पर जहां भोजपुरी इंडस्ट्री भी मायूस है वहीं उनके लाखों फैंस भी उदास है। ऐसे में निरहुआ की चुप्पी अलग मायने रख रही है।

हालांकि मोदी की जीत को अपनी जीत कहते हुए ट्वीट किया था कि वो डटकर काम करते रहेंगे औऱ वो पीछे हटने वालों में से नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन