1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. कभी दुल्हन सा शर्माईं तो कभी हॉट अंदाज में नजर आईं, सपना चौधरी का लेटेस्ट फोटोशूट देखा क्या?

कभी दुल्हन सा शर्माईं तो कभी हॉट अंदाज में नजर आईं, सपना चौधरी का लेटेस्ट फोटोशूट देखा क्या?

 Published : Jan 11, 2019 01:42 pm IST,  Updated : Jan 11, 2019 01:42 pm IST

सपना चौधरी का लेटेस्ट फोटोशूट खूब वायरल हो रहा है।

सपना चौधरी- India TV Hindi
सपना चौधरी

नई दिल्ली: बॉलीवुड, भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी सिनेमा और स्टेज शोज में अपने डांस से आग लगाने वाली सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। सपना चौधरी का एक और फोटोशूट इन दिनों छाया हुआ है जिसमें वो दुल्हन के अवतार में हैं। इन तस्वीरों में सपना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सपना की ये तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।

सपना ने दुल्हन वाले अवतार से पहले एक ग्लैमरस फोटोशूट भी कराया था। वाइट कलर के आउटफिट में सपना काफी हॉट लग रह थीं। हमेशा सूट सलवार में नजर आने वाली सपना को इस अंदाज में देखकर फैंस दीवाने हो गए।

सपना के फैन उनके इस फोटोशूट को देखकर ही घायल हो रहे हैं। कमेंट में उनके इस नए अवतार की खूब तारीफ हो रही है।

हाल ही में सपना चौधरी तेरी आंख्या का यो काजल पर डांस करती नजर आई थीं, उनके साथ पंजाबी सिंगर दीप मनी भी डांस कर रहे थे, सपना के फैन क्लब ने दोनों का वीडियो शेयर किया था। जहां सपना को देखकर दीप उनकी तरह डांस करने की कोशिश कर रहे थे।

हाल ही में एक और वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें सपना चौधरी को देखकर बुजुर्ग डांस करने लगे औऱ पैसे भी लुटाने लगे। 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

रणवीर सिंह ने पीएम मोदी को दी जादू की झप्पी

क्या इस साल जून में हो जाएगी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सगाई?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन