नई दिल्ली: Sapna Choudhary Viral Video: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का डांस पूरे इंडिया में वर्ल्ड फेमस है, सपना के ताल से ताल मिलाना हर किसी के बस का नहीं है। लेकिन एक ऐसी लड़की मिल गई है जिसका डांस देखकर खुद सपना चौधरी भी हैरान रह गईं। सपना चौधरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सपना चौधरी गुड़िया नाम की एक लड़की के साथ अपने सुपरहिट गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर डांस कर रही हैं।
Related Stories
सपना खुद इतनी अच्छी डांसर हैं लेकिन ये लड़की उन्हें बराबर टक्कर दे रही है। सपना खुद हैरान हैं और वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि पहली बार कोई टक्कर का मिला है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। सोशल मीडिया फैन्स गुड़िया की डांसिंग और सपना चौधरी के स्टाइल दोनों की तारीफ कर रहे हैं। आप भी देखिए वीडियो-
सपना चौधरी टिकटॉक पर भी खूब एक्टिव रहती हैं, अक्सर उनके टिकटॉक वीडियो वायरल होते रहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, सपना चौधरी ने हरियाणवी गानों पर स्टेज में डांस करके अपनी पहचान बनाई थी। लेकिन देखते ही देखते वो देशभर में मशहूर हो गईं। सपना चौधरी ने डांस के अलावा 'बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11)' से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बिग बॉस के बाद सपना को कई बॉलीवुड फिल्मों में भी डांस करके का मौका मिला।
इसे भी पढ़ें-