1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. अक्षरा सिंह ने नवरात्र के पहले रिलीज किया देवी गीत, भक्ति से सराबोर है 'गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी'

अक्षरा सिंह ने नवरात्र के पहले रिलीज किया देवी गीत, भक्ति से सराबोर है 'गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी'

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Oct 12, 2023 11:50 pm IST,  Updated : Oct 12, 2023 11:50 pm IST

देवी मां के भक्तों के लिए भोजपुरी सुपर स्टार अक्षरा सिंह अपना नया देवी गीत लेकर आई हैं। अक्षरा सिंह के नए देवी गीत का टाइटल है - 'गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी'।

Akshara Singh- India TV Hindi
Akshara Singh Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्लीः शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाली हैं, जगह जगह माता जी मूर्ति पूजा हेतु छोटे बड़े पंडाल और आदि शक्ति दुर्गा की मूर्ति बन रही हैं। इन्हीं तैयारियों और उत्साह के बीच भोजपुरी सिनेमा की स्टार अक्षरा सिंह ने देवी गीत के साथ माता की भक्ति शुरू कर दी है। उनका देवी गीत 'गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी' काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में अक्षरा सिंह मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने पूजा करते हुए गीत गाते नजर आ रही हैं। अक्षरा का यह गाना उनके यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह इंटरटेनमेंट पर रिलीज हुआ है। 

माता को बताया न्याय का प्रतीक 

अक्षरा सिंह ने अपनी देवी गीत "गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी” को लेकर कहा कि मैं माता रानी की अनन्य भक्त हूं। इसलिए हर साल माता रानी के लिए गीत ले कर आती हूं। दुर्गा पूजा हमारे धर्म में एक महत्वपूर्ण और प्रमुख त्योहार है। यह आध्यात्मिकता, सामाजिकता और सांस्कृतिकता का महान उत्सव है जो माता दुर्गा की पूजा और आराधना के माध्यम से मनाया जाता है। माता दुर्गा को शक्ति, सामर्थ्य, निर्णायकता और न्याय की प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार माता दुर्गा की प्रतिष्ठा, शक्ति और सामरिक महत्व का प्रतीक है। मैंने अपने इस गाने में उस महत्व के साथ गीत 'गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी' गाया।" 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब अक्षरा सिंह ने देवी गीत से लोगों का दिल जीता है, वह पहले भी माता के भक्ति गीतों को गाकर चर्चा में आ चुकी हैं। अक्षरा सिंह के देवी गीत “गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी” के गीतकार छोटू यादव हैं। म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय सिंह (कान्हा) हैं और टास्क मैनेजर राहुल रजत हैं। डी ओ पी पंकज सोनी हैं।

अरविंद अकेला कल्लू खोलेंगे शिक्षा माफियाओं की पोल, जल्द लेकर आ रहे हैं फिल्म 'विद्यापीठ'

नवरात्र से पहले माता की भक्ति में डूबे राकेश मिश्रा, 'बघवा रथवा खींचे 2' का वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन