1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. इस तरह एक-दूजे पर प्यार लुटाते दिखे निरहुआ और आम्रपाली दुबे, वायरल हुआ दोनों का रोमांटिक वीडियो

इस तरह एक-दूजे पर प्यार लुटाते दिखे निरहुआ और आम्रपाली दुबे, वायरल हुआ दोनों का रोमांटिक वीडियो

 Published : Dec 26, 2023 02:37 pm IST,  Updated : Dec 26, 2023 02:37 pm IST

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की मशहूर जोड़ियो में से एक हैं। आए दिन दोनों के गाने सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। अब हाल ही में निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं।

Nirahua, Aamrapali Dubey- India TV Hindi
'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल Image Source : DESIGN

भोजपुरी के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री प्रशंसकों को खूब पसंद आती है। इस हिट जोड़ी ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा आए दिन दोनों के वीडियो सांग भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं,जिसे फैंस खूब पंसद करते हैं। अब हाल ही में निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, हर कोई दोनों के इस क्यूट वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। आइए नजर डालते हैं आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस लेटेस्ट वीडियो पर..

रोमांस करते दिखे 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे 

इस वायरल हो रहे वीडियो को आम्रपाली दुबे ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ब्लू आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए दिख रहे हैं। दोनों को वीडियो को जमकर रोमांस करते हुए भी देखा जा सकता है। आम्रपाली और दिनेश लाल का ये अंदाज सभी को काफी पसंद आ रहा है। आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री पर फैंस अपनी जान छिड़क रहे हैं।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी है सुपरहिट  

बताते चलें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी सुपरहिट है। दोनों ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। आम्रपाली और निरहुआ की एक्टिंग को यूपी-बिहार के लोग दिल खोलकर प्यार देते हैं। वहीं दोनों के एक्टिंग करियर की बात करे तो आम्रपाली दुबे ने नेशनल टीवी के सिनेमा से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थ।उन्हें पहला ब्रेक 2008 में शो 'सात फेरे: सलोनी का सफर' से मिला था। इसके बाद 'रहना है तेरी पलकों की छॉव में' और 'फिर मेरा नाम करेगी रोशन' शो में उन्होंने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख किया और आज उनका नाम भोजपुरी की टॅाप एक्ट्रेसेज की लिस्ट में आता है। वहीं निरहुआ ने 'हमको ऐसा वैसा न समझो' से साल 2006 में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया। इसके बाद 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' से भी निरहुआ को पहचान मिली। साल 2008 में आई फिल्म 'निरहुआ रिक्शा वाला' ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया। 2010 तक निरहुआ कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे।

ये भी पढ़ें:

विजय सेतुपति-कटरीना कैफ की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का पहला गाना आया सामने, लिरिक्स ने जीता फैंस का दिल

शादी के बाद मस्ती भरे अंदाज में दिखे अरबाज और शौरा, मुंबई की सड़कों पर लिए लॉन्ग ड्राइव के मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन