1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बाद मस्ती भरे अंदाज में दिखे अरबाज और शौरा, मुंबई की सड़कों पर लिए लॉन्ग ड्राइव के मजे

शादी के बाद मस्ती भरे अंदाज में दिखे अरबाज और शौरा, मुंबई की सड़कों पर लिए लॉन्ग ड्राइव के मजे

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 26, 2023 12:31 pm IST,  Updated : Dec 26, 2023 12:31 pm IST

अरबाज खान और शौरा की रोमांटिक केमिस्ट्री शादी के बाद भी देखने को मिल रही। शादी के ठीक एक दिन बाद कपल को एक साथ स्पॉट किया गया। सामने आए वीडियो में दोनों को एक साथ देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। दोनों का काफी कूल लुक भी वीडियो में दिखा।

Arbaaz khan, sshura khan, - India TV Hindi
अरबाज खान और शौरा खान। Image Source : INSTAGRAM

अरबाज खान और शौरा खान की शादी रविवार को शानदार और ग्रैंड तरीके से हुई। दोनों ही शादी के जोड़ में खूबसूरत लग रहे थे। शादी के बाद से ही दोनों की केमिस्ट्री की बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है। हर किसी को ये नई बी-टाउन जोड़ी काफी पसंद आ रही है। अरबाज खान और शौरा के शादी के वीडियो और तस्वीरें लोगों का दिल जीत रही हैं। अरबाज खान और शौरा खान की केमिस्ट्री शादी के फंक्शन के अलावा भी देखने को मिली है। शादी के ठीक एक दिन बाद कपल को साथ में स्पॉट किया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

वायरल हुआ अरबाज-शौरा का वीडियो

अरबाज खान और शौरा खान का हाल में ही एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों कार में बैठकर लॉन्ग ड्राइव पर जाते नजर आ रहे हैं। दोनों ही मस्ती भरे मूड में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों को ठहाके लगाकर हंसते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दोनों का लुक भी काफी फंकी और स्पोर्टी नजर आ रहा है। अरबाज ने जहां ब्राउन शर्ट पहनी है को वहीं शौरा लेवेंडर ट्रैक सूट में दिख रही हैं। इससे ठीक पहले शौरा खान का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अरबाज के बांद्रा स्थित में अंदर जाती नजर आ रही थीं। इसमें भी उन्होंने वही लेवेंडर ट्रैक सूट पहना था।

यहां देखें वीडियो

कैसे हुई अरबाज और शौरा की मुलाकात

बता दें, अरबाज खान की लेडी लव शौरा खान एक प्रोफेशनली सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं। शौरा इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ काम करती हैं। शौरा खान और अरबाज खान की मुलकात उनकी अपकमिंग फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर ही हुई थी। शौरा और अरबाज के बीच 15 साल का फर्क है, जहां शौरा 41 साल की हैं तो वहीं अरबाज की उम्र 56 है। 

शौरा से पहले मलाइका से हुई थी शादी

शौरा से पहले अरबाज की मलाइका अरोड़ा से शादी हुई थी। दोनों का एक बेटा अरहान भी है। दोनों लंबे वक्त तक शादीशुदा जिंदगी में रहे और फिर साल 2017 में इनका तलाक हो गया। अब दोनों एक साथ बेटे अरहान की परवरिश कर रहे हैं, जो लंदन में अपनी पढ़ाई कर रहा है।

अरबाज खान के बारे में

अरबाज ने 1996 में फिल्म 'दरार' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का रोल प्ले किया और उन्हें इस रोल के लिए फिल्मफेयर भी मिला था। अरबाज 'प्यार किया तो डरना क्या', 'हलचल', 'भागम भाग', 'जाने तू या जाने न' जैसी कई फिल्मों का हिस्सा बने। साल 2012 में 'दबंग 2' से अरबाज ने निर्देशन क्षेत्र में कदम रखा, वहीं वह 'दबंग' की बाकी किस्तों के निर्माता रहे। अरबाज खान वेब सीरीज 'तनाव' में भी नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  अरबाज खान ने किया अपनी दुल्हन को इंप्रेस, बेटे के साथ मिलकर दिखाईं सिंगिंग स्किल्स

 शादी के बाद कुछ इस अंदाज में स्पॉट हुईं शौरा खान, देखिए अरबाज की दुल्हनिया का लेटेस्ट वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन