1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. दीपिका के गाने पर मोनालिसा ने दिखाई कातिलाना अदाएं, बोल्ड मूव्स से उड़ाए होश

दीपिका के गाने पर मोनालिसा ने दिखाई कातिलाना अदाएं, बोल्ड मूव्स से उड़ाए होश

 Published : Dec 22, 2022 07:40 pm IST,  Updated : Dec 22, 2022 07:45 pm IST

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के गाने 'अंग लगा दे' में बोल्ड मूव्स करती नजर आ रही हैं।

bhojpuri actress monalisa- India TV Hindi
Monalisa Image Source : MONALISA

मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और पर्दे के जरिए अपने बोल्डनेस से लोगों का दिल जीत लिया है। आज लाखों लोग उनके दीवाने हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। एक्ट्रेस मोनालिसा हॉट एंड ग्लैमरस फोटो और वीडियो शेयर कर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के गाने 'अंग लगा दे' में बोल्ड मूव्स करती नजर आ रही हैं।

मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया हैं जिसमें वह काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है। वो व्हाइट कलर की साड़ी और पर्पल ब्लाउज पहने डांस करती नजर आ रही हैं। वो 'अंग लगा दे रे' गाने पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो में वो हॉट लुक फ्लाॉन्ट कर रही हैं और अपनी कातिल अदाओं से एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया है। यह वीडियो देखते ही देखते कुछ ही देर में वायरल हो गया है। 

इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, "अंग लगा दे रे, मेरा फेवरेट है" बता दें ये गाना साल 2013 में आई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म 'गोलियों की रासलीला- राम लीला' का है। इस गाने पर दीपिका का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला था। हालांकि मोनालिसा अपने इस डांस से दीपिका को भी टक्कर देने का काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें-

नयनतारा की इस फिल्म को तमिलनाडु में नहीं मिल रहे थियेटर्स ?

Filmfare OTT Awards 2022: 'राकेट बॉयज' को मिला बेस्ट सीरीज का अवॉर्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Oscars 2023: यह भारतीय फिल्म ऑस्कर के लिए हुई नॉमिनेट! इन प्रोजेक्ट्स को भी मिली एंट्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन