Filmfare OTT Awards 2022: 'राकेट बॉयज' को मिला बेस्ट सीरीज का अवॉर्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
Filmfare OTT Awards 2022: 'राकेट बॉयज' को मिला बेस्ट सीरीज का अवॉर्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
Written By: Akanksha Tiwari@akankshamini
Published : Dec 22, 2022 04:49 pm IST,
Updated : Dec 22, 2022 08:04 pm IST
फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में एक्ट्रेस रवीना टंडन को वेब सीरीज 'आरण्यक' के लिए बेस्ट एक्टर ड्रामा का अवॉर्ड मिला है। वहीं नीना गुप्ता को 'पंचायत' सीजन 2 के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है।
Image Source : INSTAGRAM/JIMSARBHFORREAL
filmfare ott awards winner list 2022
Film Fare OTT Awards: फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स की घोषणा हो चुकी है और इस साल वेब सीरीज 'रॉकेट बॉयज' को बेस्ट सीरीज का अवॉर्ड मिला। इस सीरीज के खाते में कई अवॉर्ड गए जिनमें बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी शामिल है। वहीं ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'दसवीं' के लिए अभिषेक बच्चन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। कॉमेडी सीरीज 'गुल्लक' के लिए एक्टर जमील खान और गीतांजलि कुलकर्णी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में 'गुल्लक' सीजन 3 और 'पंचायत 2' को कई कैटिगरीज में अवॉर्ड मिले हैं। यहां देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट।