1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. पवन सिंह से लेकर आम्रपाली तक, छठ पर भोजपुरी सितारों ने फैंस को दी बधाई

पवन सिंह से लेकर आम्रपाली तक, छठ पर भोजपुरी सितारों ने फैंस को दी बधाई

 Published : Nov 17, 2023 09:52 pm IST,  Updated : Nov 17, 2023 10:10 pm IST

आज से छठ पर्व के पहले दिन की शुरुआत नहाय खाय से हो चुकी है। छठ का ये पर्व पूरे देश भर में बड़े धूमधाम और खुशियों के साथ मनाया जाता है। इसी बीच भोजपुरी सितारों ने फैंस को इस मौके पर बधाई दी है।

Pawan Singh, Amrapali, Chhath puja 2023- India TV Hindi
भोजपुरी सितारों ने फैंस को छठ की दी बधाई Image Source : INSTAGRAM

छठ पर्व का पहला दिन नहाय खाय से शुरू होता है, जो 20 को सुबह का अर्घ्य देकर खत्म होगा। इस खास मौके पर महिलाएं छठी मईया की पूजा करती हैं। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन प्रत्येक वर्ष यह पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। छठ का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इसमें महिलाएं पूरे 36 घंटे तक निर्जला उपवास करती हैं। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारें भी छठ की तैयार में लगे हुए हैं। वहीं भोजपुरी स्टार्स सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपने फैंस को बधाई दे रही हैं। 

रानी चैटर्जी हर साल की तरह इस साल भी छठ का त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाने वाली हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में शायद ही कोई एक्ट्रेस होगी जो इस पर्व को न मनाती हो। रानी चैटर्जी ने फैंस को छठ की शुभकामनाएं दी हैं। 

मोनालिसा ने भी छट पर फैंस को सोशल मीडिया पर बधाई दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी बहुत प्यारी फोटो शेयर करते हुए बधाई दी है।

अक्षरा सिंह ने भी एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को छठ की बधाई दी है। एक्ट्रेस इस वीडियो में छठी मां का गीत गाती नजर आ रही हैं। 

आम्रपाली दुबे भी हर साल की तरह छठ के पर्व को मना रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली ये एक्ट्रेस छठ की पूजा करती नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। 

पवन सिंह ने छठ पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को दी बधाई दी है। एक्टर का ये नया छठ गाना फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 

ये भी पढ़ें-

TRP लिस्ट में 'इमली' ने मारी लंबी छलांग, 'गुम है किसी के प्यार में' को दे रहा कड़ी टक्कर

दिशा परमार और राहुल वैद्य की बेटी का हुआ नामकरण, बेबी गर्ल के कदमों को चूमते दिखे एक्टर

'टाइगर 3' की सफलता के बाद सलमान खान के फैन ने किया कुछ ऐसा, जानकर हो जाएंगे दंग

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन