1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. IBFA 2023: दुबई में भोजपुरी अवार्ड शो में छाए गोविंदा और जैकलिन फर्नांडीस, जमकर किया डांस

IBFA 2023: दुबई में भोजपुरी अवार्ड शो में छाए गोविंदा और जैकलिन फर्नांडीस, जमकर किया डांस

 Published : Mar 16, 2023 12:44 pm IST,  Updated : Mar 16, 2023 12:44 pm IST

IBFA 2023: दुबई में हुआ 6th इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 का आयोजन काफी भव्य अंदाज में किया गया। जिसमें भोजपुरी के साथ बॉलीवुड के सितारों ने भी परफॉर्म किया।

IBFA 2023- India TV Hindi
IBFA 2023 Image Source : INDIA TV

IBFA 2023: इन दिनों अवॉर्ड शो का सीजन चल रहा है। लॉस एंजेलिस में हुए ऑस्कर में भारत का नाम छाया रहा। वहीं दुबई में बुधवार रात छटवें इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 (IBFA 2023) का आयोजन हुआ। जहां पहली बार भोजपुरी अवॉर्ड शो में शामिल हुई जैकलिन फर्नांडीस का धमाल परफ़ॉर्मेंस और 'हीरो नंबर 1' गोविंदा का जलवा देखने को मिला, वहीं सांसद मनोज तिवारी, जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, पावर स्टार पवन सिंह, भोजपुरी स्क्रीन की मोस्ट प्रामिसिंग एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, निर्माता निशांत उज्ज्वल, निर्देशक रजनीश मिश्रा और रंजन सिन्हा समेत अन्य विभिन्न कटेगरी में फिल्म जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया गया।   

भोजपुरिया झूमादे बुर्ज खलीफा 

'भोजपुरिया झूमादे बुर्ज खलीफा' की थीम पर आयोजित IBFA 2023 में मुख्य आकर्षण रही बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस, जिन्होंने इस अवॉर्ड समारोह में शिरकत करते हुए हॉल में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं गोविंदा ने भी इस दौरान लोगों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने अपने डांस और ह्यूमर, हर मामले में IBFA 2023 के मंच हाई जैक कर लिया। 

Jacqueline Fernandez
Image Source : INDIA TVJacqueline Fernandez

रश्मि देसाई ने दिखाए लटके-झटके 

'बिग बॉस' फेम रश्मि देसाई ने भी अपने लटके-झटकों से सबका मन मोह लिया। उन्होंने एक के बाद एक चार्ट बस्टर गानों पर लाजवाब डांस मूव्स से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके भोजपुरी सितारों ने भी अपने गानों पर  IBFA 2023 की शाम को हसीन और यादगार बनाने में को कसर नहीं छोड़ी। 

Rashami Desai
Image Source : INDIA TVRashami Desai

बॉलीवुड की इन हस्तियों ने की शिरकत 

आपको बता दें कि IBFA 2023 में बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक मधुर भंडारकर, अशोक पंडित, निर्माता टी पी अग्रवाल और निर्माता निशांत पिटी ने भी शिरकत की। अवार्ड शो में सबका वेलकम प्रस्तुतकर्ता व इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने किया। 

भिखारियों की तरह फटेहाल दिखा ये भोजपुरी सुपर स्टार, तस्वीर देख पहचानना हुआ मुश्किल

 
किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

  • 1. बेस्ट फिल्म 2022- हमार स्वाभिमान (राम शर्मा)
  • 2. बेस्ट फिल्म 2021- विवाह 2 (निशांत उज्ज्वल)
  • 3. बेस्ट एक्टर - पवन सिंह (हमार स्वाभिमान)
  • 4. बेस्ट एक्ट्रेस - आम्रपाली दुबे (लव विवाह डॉट कॉम)
  • 5. बेस्ट एक्टर क्रिटिक -  दिनेश लाल यादव निरहुआ (गबरू)
  • 6. बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक - स्मृति सिन्हा (घरवाली बाहरवाली 2)
  • 7. बेस्ट डायरेक्टर - रजनीश मिश्रा (डोली सजा के रखना)
  • 8. बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - देवेन्द्र तिवारी (मेरा भारत महान)
  • 9. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - संजय पांडेय (ससुरा बड़ा सतावेला)
  • 10. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - अंजना सिंह (मेरा भारत महान)
  • 11. बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - रजनीश मिश्रा (डोली सजा के रखना)  
  • 12. बेस्ट खलनायक - अवधेश मिश्रा (जीना तेरी गली में 2)
  • 13. बेस्ट कोमेडियन - संजय वर्मा (धर्मा)
  • 14. बेस्ट कोरियोग्राफर - प्रसून यादव (डोली सजा के रखना)
  • 15. बेस्ट एडिटर - जितेंद्र सिंह जीतू (चलते चलते)
  • 16. बेस्ट स्टोरी - मनोज कुशवाहा (हमार स्वाभिमान)
  • 17. बेस्ट डायलॉग - राकेश त्रिपाठी (लव विवाह डॉट कॉम)
  • 18. बेस्ट स्क्रीन प्ले - संतोष मिश्रा (ससुरा बड़ा सतावेला)
  • 19. बेस्ट सिंगर मेल - पवन सिंह 
  • 20. बेस्ट सिंगर फ़ीमेल - प्रियंका सिंह 
  • 21. बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस - मेघा श्री (राउडी इंस्पेक्टर )
  • 22. बेस्ट एक्शन - दिलीप यादव (मुझे कुछ कहना है)
  • 23. बेस्ट पीआरओ - रंजन सिन्हा 
  • 24. बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर - अनंजय रघुराज (लव विवाह कॉम)
  • 25. ग्लोबल आइकान अवॉर्ड - मनोज तिवारी

हाथों में मगरमच्छ लिए दिखे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, 'हर हर गंगे' का लुक देखकर उड़ेंगे होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन