1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. रितेश पांडेय ने लड़की से कहा, 'बैठ जा मेरी बोलेरो में', मजेदार VIDEO देखकर जानिए क्या मिला जवाब

रितेश पांडेय ने लड़की से कहा, 'बैठ जा मेरी बोलेरो में', मजेदार VIDEO देखकर जानिए क्या मिला जवाब

 Published : Jun 22, 2023 09:35 pm IST,  Updated : Jun 22, 2023 09:35 pm IST

Bhojpuri Video Song: रितेश पांडे ने भोजपुरी गीत की एक विधा धोबी गीत का सॉन्ग 'बैठ जा मेरी बोलेरो में' रिलीज किया है। गाने का वीडियो काफी मजेदार है।

Ritesh Pandey- India TV Hindi
Ritesh Pandey Image Source : INDIA TV

Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकार रितेश पांडे संगीत की हर विधा में माहिर हैं। गुरुवार को उनका धोबी गीत 'बैठ जा मेरी बोलेरो में' में रिलीज हो चुका है। यह गाना कुछ ही घंटों में दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहा है। यह गाना रिलीज होने के साथ वायरल होना शुरू हो गया है। गाने का वीडियो भी इतना जबरदस्त है कि लोग इसे बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं। रितेश पांडे के इस गाने को रिद्धि एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। 

अंतरा सिंह ने दिया साथ 

यह बेहद मजेदार गाना है। इस गाने में फ़ीमेल वॉयस अंतरा सिंह प्रियंका की है, जिसके साथ मिलकर रितेश पांडेय इस गाने में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। वहीं, गाना 'बैठ जा मेरी बोलेरो में' को लेकर रितेश पांडेय ने कहा कि यह धोबी गीत बेहद खास और नायाब है। इसकी मेकिंग में बेहद मजा आया और अब जब रिलीज हुए है, तो यह दर्शकों को भी बेहद पसंद आ रहा है। जनता के प्यार और आशीर्वाद की दरकार हमेशा रहती है और वह हमें मिलता भी है। 

फन लविंग सॉन्ग है ये 

रितेश ने कहा कि 'बैठ जा मेरी बोलेरो में' फन लविंग गाना है। आपको बता दें कि रितेश पांडे ने एक्टिंग के साथ ही गायकी में भी अपने हुनर का परचम लहराया है। उन्होंने ऑडियंस को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। रितेश पांडे का सबसे फेमस सॉन्ग 'हैलो कौन' रहा है। उसके बाद एक से बढ़कर एक गाना लेकर वे समय-समय पर आते हैं। 'बैठ जा मेरी बोलेरो में' यह उनका नया गाना है। 

Kangana Ranaut ने अपनी फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' के प्रमोशन में उड़ाई ऋतिक रोशन की खिल्ली? वायरल हुआ ये वीडियो

ये है पूरी टीम 

रितेश पांडेय के इस नए गाने 'बैठ जा मेरी बोलेरो में' के गीतकार जेडी बहादुर हैं। संगीतकार आशीष वर्मा हैं। अरेंजर  धनंजय सिंह हैं। वीडियो आशीष यादव का है।  डीओपी सुनील बाबा और ब्रिजेश यादव का है। एडिटर प्रवीण यादव और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डिजिटल हेड विक्की यादव हैं।

Bigg Boss OTT 2: बेटे को याद कर फूट-फूटकर रोईं आलिया सिद्दिकी! बोलीं- तलाक न होता तो...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन