1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Shilpi Raj: सुसाइड की खबरों के बीच आया शिल्पी राज और गोलू गोल्ड का नया गाना, वीडियो में दिखी बेहतरीन लव कैमिस्ट्री

Shilpi Raj: सुसाइड की खबरों के बीच आया शिल्पी राज और गोलू गोल्ड का नया गाना, वीडियो में दिखी बेहतरीन लव कैमिस्ट्री

 Published : Nov 24, 2022 08:44 am IST,  Updated : Nov 24, 2022 08:44 am IST

Shilpi Raj: भोजपुरी सिनेमा की सिंगर शिल्पी राज एक पोस्ट से हंगामा मचा दिया था, जो की उनके सुसाइड की ओर इशारा कर रही थी। इसी बीच अब उनका नया वीडियो सॉन्ग 'भूखल बानी पीड़िया' (Bhukhal Bani Pidiya) ने धूम मचा रखी है।

Bhukhal Bani Pidiya- India TV Hindi
Bhukhal Bani Pidiya Image Source : BHUKHAL BANI PIDIYA

Shilpi Raj:  सुसाइड की खबरों के बीच आया शिल्पी राज का नया गाना। भोजपुरी एक्टर और सिंगर गोलू-गोल्ड (Golu Gold) और शिल्पी राज (Shilpi Raj) अपनी बेहतरीन गानों और आवाज के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अब उनका नया भोजपुरी वीडियो सॉन्ग भोजपुरिया अंदाज में रिलीज किया गया है। गोलू-गोल्ड (Golu Gold) और शिल्पी राज (Shilpi Raj) के नये गाने 'भूखल बानी पीड़िया' (Bhukhal Bani Pidiya) को जीएमजे-ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन से रिलीज किया गया है। इस गाने में गोलू गोल्ड एक्ट्रेस रितु चौहान (Ritu Chauhan) के साथ नजर आ रहे है, गाने में दोनों की रोमांटिक कैमिस्ट्री कमाल की लग रही है। उनका ये नया गाना अब इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है।

प्रचलित रुद्रव्रत को पीड़िया व्रत (PidiyaVirat) भी कहा जाता है इसे ज्यादातर लड़कियां करती हैं, इस व्रत के माध्यम से बहन अपने भाइयों की खुशहाली लंबी उम्र, सुख समृद्धि की कामना करती हैं। गाने में एक्ट्रेस रितु चौहान (Ritu Chauhan) का कातिलाना अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस को ये गाना बेहद पसंद आ रहा है, यह गाना कुछ ही देर में इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस मौके पर गोलू गोल्ड (Golu Gold) का नया वीडियो सॉन्ग रिलीज किया गया है। 

बता दें यह गाना 'भूखल बानी पीड़िया' (Bhukhal Bani Pidiya) को गोलू गोल्ड ने शिल्पी राज (Golu Gold and Shilpi Raj latest Songs) के साथ मिलकर गाया है। दोनों की आवाज फैंस को काफी पसंद आ रही है, इसके लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर सत्रोहन जी ऑन पार्टी हैं, वीडियो डायरेक्टर सुशांत सिंह और कुमार चंदन हैं। क्रिएटिव डायरेक्टर पंकज सोनी हैं, कोरियोग्राफर दीपक हैं और प्रोड्यूसर राजकुमार सिंह हैं। 

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 16: इस कंटेस्टेंट को मारने दौड़े साजिद खान, गुस्से से हुए आग बबूला....

Birthday Special: Salim Khan की जिंदगी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से नहीं है कम, अधूरा रह गया सलमान खान के पिता का ये सपना

Anjali Arora: MMS Leak के बाद अंजलि अरोड़ा फिर हुई ट्रोल! सुनसान सड़क पर इस तरह आईं नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन