1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Kajal Raghwani: काजल राघवानी की जिंदगी में लौट आए ये एक्टर? खुशी से नाच उठी एक्ट्रेस ने बताया सच

Kajal Raghwani: काजल राघवानी की जिंदगी में लौट आए ये एक्टर? खुशी से नाच उठी एक्ट्रेस ने बताया सच

 Published : Nov 27, 2022 12:48 pm IST,  Updated : Nov 27, 2022 01:03 pm IST

Kajal Raghwani: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, उनकी लाइफ में एक नए एक्टर की एंट्री हुई है जिसे लेकर वो काफी चर्चा में हैं। हालही, में भोजपुरी फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें पावर स्टार पवन सिंह और काजल राघवानी एक साथ नजर आए।

Kajal Raghwani- India TV Hindi
Kajal Raghwani Image Source : KAJALRAGHWANI

Kajal Raghwani: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, इसमें देखा जा सकता है की खुशी से उनका चेहरा गुलाबी हो रहा है। इस खुशी की वजह कुछ और नहीं बल्कि उनकी जिंदगी में उन्हें, जिसका बेसब्री से इंतजार था वो आ चुका है। भोजपुरी एक्ट्रेस वीडियो में खुद बता रही हैं की इस शख्स के लिए कई रातें और दिन इंतजार में गुजारे हैं। उसके आने की चमक और खुशी एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ तौर से दिखाई दे रही है। इस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है, लोग इस पर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को लेकर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

काजल राघवानी ने अपना वीडियो (Kajal Raghwani Video) इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है की वो बिना मेकअप के नजर आ रही हैं और फैंस से अपने दिल की बात को शेयर करते हुए खुशी जाहिर करती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस को कहते हुए सुना जा सकता है की 'हैलो दोस्तों, मैं काजल राघवानी एक बहुत ही जरूरी बात है जो मुझे आप सबको बतानी है मुझे आप सबको किसी से मिलाना है और जिसका मैं बहुत बेसब्री से इंतजार कर रही थी। मैं न उंगलियों पर दिन गिन-गिन कर इंतजार कर रही थी की वो मेरी लाइफ में आ जाएं और अब वो शख्स मेरी जिंदगी आ चुका है। मैं आप सभी को मिलाउंगी पर एक छोटे से ब्रेक के बाद।' इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। जिसका उन्हें इंतजार था उसके आ जाने से वो खुशी से नाच उठी, खुशी का ग्लो एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ दिख रहा है। काजल राघवानी ने वीडियो को शेयर करने के साथ ही लिखा, 'वो आ गया' इस पर लोगों के काफी मजेदार रिएक्शन्स देखने के लिए मिल रहे हैं।

आपको बता दे की, भोजपुरी फिल्म 'कइसे हो जाला प्यार' (Kaise Ho Jala Pyar) का ट्रेलर आज एवेरेस्ट भोजपुरी चैनल के ऑफिसियल चैनल से रिलीज़ हो चूका है। जिसमें ट्रेलर की शुरुवात में पवन सिंह (Pawan Singh) एक बॉक्सर के अंदाज में एंट्री मारते है उसके बाद उनकी और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की प्यारी सी लव स्टोरी जो कॉलेज लाइफ में शुरू होती है वो दिखाई गई है। फैंस को फिल्म के रिलीज का काफी बेसब्री से इंतजार है। 

काजल राघवानी ने एक छोटे से ब्रेक के बाद बताया कि उनकी जिदंगी में वह किसी शख्स का नहीं ब्लकि, नए फोन के आने का इंतजार कर रही थीं। 

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss: सलमान खान के धोख का शिकार हुई थीं ये एक्ट्रेस, बिग बॉस शो में खुली पोल

Puneet Issar: 'महाभारत' फेम पुनीत इस्सर का ईमेल हैक करने वाला गिरफ्तार, इस शख्स पर लगा लाखों रुपये हड़पने का लगा आरोप

Bhediya Box Office Collection 2: 'भेड़िया' ने दूसरे दिन की जबरदस्त कमाई, वीकेंड का मिला फायदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन