1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'डिअर जिंदगी' की रिलीज को 1 साल पूरा, करण जौहर ने इस तरह किया याद

'डिअर जिंदगी' की रिलीज को 1 साल पूरा, करण जौहर ने इस तरह किया याद

 Published : Nov 26, 2017 09:58 am IST,  Updated : Nov 26, 2017 09:58 am IST

'डियर जिंदगी' कायरा नाम की लड़की पर आधारित थी। करियर और संबंधों के कशमकश के बीच फंसी कायरा अनिद्रा से ग्रस्त थी।

dear zindagi shah rukh khan- India TV Hindi
dear zindagi shah rukh khan

मुंबई: फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि 'डियर जिंदगी' एक महत्वपूर्ण फिल्म थी और उन्हें इससे जुड़ने पर गर्व है। करण ने शनिवार को शाहरुख खान और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म के बारे में बातचीत की। यह फिल्म एक वर्ष पूरा कर चुकी है।

करण ने ट्वीट किया, "'डियर जिंदगी' को एक वर्ष पूरा। विशेष फिल्म थी, आलिया भट्ट और शाहरुख खान की प्रस्तुति और गौरी शिंदे द्वारा खूबसूरती से बनी महत्वपूर्ण फिल्म थी।"

फिल्म करण के होम बैनर धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा सह-निर्मित थी। शिंदे द्वारा निर्देशित 'डियर जिंदगी' कायरा नाम की लड़की पर आधारित थी। करियर और संबंधों के कशमकश के बीच फंसी कायरा अनिद्रा से ग्रस्त थी। इस बीच वह मनोवैज्ञानिक जहांगीर खान (शाहरुख खान) से संपर्क करती है, जो उसके इलाज के लिए अपारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।

वहीं फिल्म निर्देशक ने ट्वीट कर कहा, "'डियर जिंदगी' का एक वर्ष पूरा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन