1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हम दिल दे चुके सनम' के 22 साल: ऐश्वर्या राय ने दिल की बात कहते हुए शेयर की अपनी अनदेखी तस्वीरें

'हम दिल दे चुके सनम' के 22 साल: ऐश्वर्या राय ने दिल की बात कहते हुए शेयर की अपनी अनदेखी तस्वीरें

 Published : Jun 18, 2021 10:40 pm IST,  Updated : Jun 18, 2021 10:40 pm IST

ऐश्वर्या राय ने पोस्ट शेयर करके संजय लीला भंसाली और फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

hum dil de chuke sanam- India TV Hindi
'हम दिल दे चुके सनम' के 22 साल Image Source : AISHWARYA RAI BACHCHAN/INSTAGRAM

मुंबई: संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की रिलीज को आज 22 साल पूरे हो गए। 18 जून, 1999 को सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन की फिल्म रिलीज हुई थी। यह उस साल की सबसे ज्यादा हिट हुई फिल्मों में से एक रही। इस खास मौके पर ऐश्वर्या राय ने फिल्म की कुछ अनदेखी तस्वीरें फिल्म के सेट से शेयर की हैं, जिसमें वो संजय लीला भंसाली के साथ नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने फिल्म के बारे में एक नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने संजय लीला भंसाली का और फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

"हम दिल दे चुके सनम" के 22 साल, मुझे याद आ रहे हैं, ढेर सारा प्यार ... लेकिन मेरे प्यारे संजय ... यह सदाबहार है ... हमेशा के लिए ... धन्यवाद ... और दुनिया भर में हमारे सभी दर्शकों को ... और मेरे हमेशा के लिए प्यार करने वाला परिवार - शुभचिंतक... आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद... हमेशा ढेर सारा प्यार।

'हम दिल दे चुके सनम' की रिलीज को हुए 22 साल, सलमान खान ने शेयर की अनदेखी तस्वीर और किया याद

सलमान खान ने इस मौके पर फिल्म की शूटिंग की अनदेखी तस्वीर शेयर  है, इस तस्वीर में वो संजय लीला भंसाली के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। सलमान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- 22 साल हो गए हम दिल दे चुके सनम को। सलमान खान ने संजय लीला भंसाली और अजय देवगन को टैग भी किया है , देखिए पोस्ट-

 

'हम दिल दे चुके सनम' के 22 साल: सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन को नहीं था अंदाजा, फिल्म रच देगी इतिहास 

 इस खास मौके पर अजय देवगन ने फिल्म के सेट पर संजय लीला भंसाली के साथ अपनी एक तस्वीर के अलावा फिल्म के कुछ ²श्यों की तस्वीरों को भी साझा किया है। इसके साथ कैप्शन में वह लिखते हैं, ' "हम दिल दे चुके सनम' के 22 साल। सलमान, संजय, ऐश और मुझे पता था कि हम एक सुपर-सेंसेटिव फिल्म बना रहे हैं। हमने यह नहीं सोचा था कि यह इतिहास रच देगी। आभारी हूं। हैशटैग22ईयर्सऑफहमदिलदेचुकेसनम।"

ऋतिक रोशन की फिल्म 'लक्ष्य' के 17 साल पूरे, फरहान अख्तर ने इंडियन आर्मी को जताया आभार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन