1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेटफ्लिक्स पर 3 नए भारतीय शो देखने के लिए हो जाइए तैयार!

नेटफ्लिक्स पर 3 नए भारतीय शो देखने के लिए हो जाइए तैयार!

 Published : Feb 23, 2018 07:10 pm IST,  Updated : Feb 23, 2018 07:10 pm IST

अमेरिकी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस नेटफ्लिक्स अपने तीन नए ओरिजनल वेब सीरीज 'लीला', 'गुल' और 'क्रोकोडाइल' के साथ भारत में अपनी पहुंच का विस्तार करने के लिए तैयार है। नेटफ्लिक्स ने शुक्रवार को तीनों सीरीज की घोषणा की।

netflix- India TV Hindi
netflix

नई दिल्ली: अमेरिकी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस नेटफ्लिक्स अपने तीन नए ओरिजनल वेब सीरीज 'लीला', 'गुल' और 'क्रोकोडाइल' के साथ भारत में अपनी पहुंच का विस्तार करने के लिए तैयार है। नेटफ्लिक्स ने शुक्रवार को तीनों सीरीज की घोषणा की।

नेटफ्लिक्स के इंटरनेशनल ओरिजनल सीरीज के उपाध्यक्ष एरिक बरमैक ने एक बयान में कहा, "हमें भारत में ओरिजनल कंटेंट में निवेश करना जारी रखने पर गर्व है। पारलौकिक से लेकर डरावनी कहानियों वाली ये तीनों सीरीज इस जबरदस्त विविधता को दर्शाती है कि भारतीय कहानियां वैश्विक दर्शकों के लिए भी है।"

बरमैक ने कहा कि इन कहानियों को बनाने के लिए हम दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली लेखकों और निर्माताओं के साथ काम करने के लिए रोमांचित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन