1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: वो मौके जब अमिताभ बच्चन को अवॉर्ड शो में दिया गया खास ट्रिब्यूट, देखें ये 5 वीडियो

Watch: वो मौके जब अमिताभ बच्चन को अवॉर्ड शो में दिया गया खास ट्रिब्यूट, देखें ये 5 वीडियो

 Published : Sep 02, 2020 06:16 pm IST,  Updated : Sep 02, 2020 06:19 pm IST

हम आपको ऐसे वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि न सिर्फ स्क्रीन पर बल्कि स्टेज पर भी अमिताभ बच्चन अपना ओहरा बिखेर देते हैं।

amitabh bachchan  - India TV Hindi
अमिताभ बच्चन को अवॉर्ड शो में दिया गया खास ट्रिब्यूट Image Source : TWITTER: @ASHOKMISTRY4545

महानायक अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा को अपने जीवन का बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। उनके गानें, डायलॉग्स, अंदाज, स्टाइल.. सबके लिए फैंस दीवाने हैं। यही वजह है कि सितारों की दुनिया में जब भी कोई अवॉर्ड शो होता है तो बिग बी को स्पेशल ट्रिब्यूट जरूर दिया जाता है। आज हम आपको ऐसे वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि न सिर्फ स्क्रीन पर बल्कि स्टेज पर भी अमिताभ बच्चन अपना ओहरा बिखेर देते हैं। 

मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड शो में अमिताभ बच्चन की फिल्मों के गानें गाकर उन्हें ट्रिब्यूट दिया गया था। इसमें अलका याग्निक, कुमार सानू, श्रेया घोषाल, मीका सिंह, हिमेश रेशमिया, सोनू निगम सहित कई सिंगर्स ने मिलकर गाना गाया था। 

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने अपने एंग्जाइटी से संघर्ष के बारे में की खुलकर बात

ये सालों पुराना अप्सरा अवॉर्ड शो का वीडियो है, जिसमें अमिताभ बच्चन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। इसमें अक्षय कुमार ने उनकी जमकर तारीफ की थी। इस इवेंट में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर जैसे कलाकार नज़र आ रहे हैं। 

मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड शो में भले ही अमिताभ बच्चन नहीं दिखाई दिए, लेकिन मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने उनकी मिमिक्री कर खूब वाहवाही लूटी थी। 

एक अवॉर्ड शो में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अमिताभ बच्चन के हिट गानों पर जबरदस्त परफॉर्मेंस देकर महफिल लूट ली थी। इसमें वो बिग बी स्टाइल में ही नज़र आए। 

जी सिने अवॉर्ड्स में अमिताभ बच्चन को लेजेंड एक्स्ट्राऑर्डिनेयर का अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने शानदार स्पीच दी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन