1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ए.आर रहमान फिल्म '99 songs' से प्रोड्यूसर और राइटर के तौर पर करने जा रहे हैं डेब्यू

ए.आर रहमान फिल्म '99 songs' से प्रोड्यूसर और राइटर के तौर पर करने जा रहे हैं डेब्यू

 Published : Apr 12, 2019 11:37 am IST,  Updated : Apr 12, 2019 11:37 am IST

ए आर रहमान प्रोड्यूसर और राइटर के तौर पर अपनी फिल्म लेकर आने को तैयार हैं। फिल्म का नाम 99 Songs है।

AR Rehman- India TV Hindi
AR Rehman Image Source : INSTAGRAM

म्यूजिक कॉम्पोसर और एकेडमी अवार्ड विजेता ए आर रहमान(AR Rehman) अब फिल्ममेकिंग में कदम रखने जा रहे हैं। ए आर रहमान प्रोड्यूसर और राइटर के  तौर पर अपनी फिल्म लेकर आने को तैयार हैं। फिल्म का नाम 99 Songs है। इस फिल्म की कहानी म्यूजिक के इर्द-गिर्द बनाई गई है। ए आर रहमान ने खुद 11 अप्रैल को फिल्म के बारे में अनाउंस किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से फैन्स को यह खुशखबरी दी। 

ए आर रहमान ने ट्वीट किया- मैं प्रोड्यूसर और राइटर के तौर पर अपनी पहली फिल्म अनाउंस करने को लेकर बहुत एक्साइटिड हूं। 99 songs, यह एक लव स्टोरी है। जिसकी आत्मा में संगीत है।

यह फिल्म 21 जून 2019 को तीन भाषाओं हिंदी तमिल और तेलगु में रिलीज होगी। मैं आप सभी का प्यार,सपोर्ट और बढ़ावे के लिए शुक्रिया करता हूं।

फिल्म को विश्वेश कृष्णामूर्थि डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म  ए आर रहमान के प्रोडक्शन हाउस वाई.एम मूवीस और जियो स्टूडियो के तले बनी है। ए आर रहमान इस प्रोजेक्ट पर कई सालों से काम कर रहे हैं। इस म्यूजिकल लव स्टोरी में एहन भट, तेनजिन दलहा और एलेसी वर्गीज नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

आलिया भट्ट ने बताया एसएस राजामौली के साथ फिल्म RRR में काम करने का अनुभव

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के साथ शाहरुख खान की तस्वीर फिर हुई वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन