1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी पहली फिल्म के निर्देशक के जन्मदिन में पूरे परिवार के साथ पहुंचे आमिर

अपनी पहली फिल्म के निर्देशक के जन्मदिन में पूरे परिवार के साथ पहुंचे आमिर

 Published : May 31, 2018 03:02 pm IST,  Updated : May 31, 2018 03:02 pm IST

आमिर ने जन्मदिन पार्टी की तस्वीर अपने ट्विटर पर भी शेयर की है।

आमिर खान- India TV Hindi
आमिर खान

नई दिल्ली: सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में अपनी पहली फिल्म "कयामत से कयामत तक" के साथ बॉलीवुड में बेमिसाल 30 साल का सफ़र तय किया है और आज उनकी पहली फ़िल्म के निर्देशक मंसूर खान का जन्मदिन है जिनकी पार्टी में शामिल हो कर आमिर उनकी खुशी का हिस्सा बने। आमिर ने जन्मदिन पार्टी की तस्वीर अपने ट्विटर पर भी शेयर की है।

अपनी पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के साथ उत्सव में शामिल होने वाले आमिर के लिए यह दिन किसी रीयूनियन से कम नहीं था जो मस्ती और मीठी यादों से भरपूर था। हाल ही में निर्देशक-अभिनेता की यह जोड़ी फ़िल्म कयामत से कयामत तक  के 30 साल पूरे होने की खुशी में रखी गयी विशेष स्क्रीनिंग में एक साथ नज़र आये थे।

आमिर की पहली फ़िल्म कयामत से कयामत तक 29 अप्रैल 1988 को रिलीज हुई थी और इस फ़िल्म ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की इतिहास में बेहतरीन अभिनेताओं में से एक को बॉलीवुड दिया था। यह फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित हुई थी बल्कि उस दौर की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक थी।

विश्व के सबसे बड़े सुपरस्टार के रूप में चिन्हित, आमिर खान ने बॉलीवुड में कुछ बेहतरीन प्रदर्शन के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया हैं। पिछले कुछ वर्षों में, आमिर खान दुनिया भर से बड़ी मात्रा में प्रशंसकों का हुजूम अपने नाम करने में क़ामयाब रहे है।

अनगिनत हिट और हर फिल्म के साथ शानदार बॉक्स आफिस कलेक्शन के साथ, बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्मो का रिकॉर्ड आमिर खान के नाम है। दंगल, पीके, सीक्रेट सुपरस्टार, धूम 3, तारे ज़मीन पर, 3 इडियट्स, ग़जनी आदि जैसी फिल्मों के साथ आमिर खान दमदार कहानी के साथ मनोरंजक फिल्में देने के लिए जाने जाते है और बॉलीवुड के सबसे विनियोजनीय

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन