1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बजंरगी भाईजान के बाद 'प्रेम रतन धन पायो' देख रोए आमिर खान

बजंरगी भाईजान के बाद 'प्रेम रतन धन पायो' देख रोए आमिर खान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 01, 2015 05:10 pm IST,  Updated : Oct 01, 2015 05:17 pm IST

नई दिल्ली: साल 1989 में आई फिल्म मैने प्यार किया है में प्रेम का किरदार निभाने वाले सलमान खान एक बार फिर से प्रेम रतन धन पायो के जरिए अपने चिर परिचित अंदाज में दर्शकों

बजंरगी भाईजान के बाद...- India TV Hindi
बजंरगी भाईजान के बाद प्रेम रतन धन पायो देख रोए आमिर

नई दिल्ली: साल 1989 में आई फिल्म मैने प्यार किया है में प्रेम का किरदार निभाने वाले सलमान खान एक बार फिर से प्रेम रतन धन पायो के जरिए अपने चिर परिचित अंदाज में दर्शकों के सामने हैं। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को इतनी शानदार लगी कि वो अपने जज्बात पर काबू नहीं रख सके और उनके आंसू छलक पड़े। आपको बता दें कि आमिर खान की आंखे इससे पहले भी कई फिल्मों को देखने के बाद नम हो चुकी हैं।

आमिर खान स्वभाव से भावुद इंसान माने जाते हैं। आमिर खान का यह स्वभाव हाल ही में ट्विटर के जरिए चर्चा में आया था जिसमें सार्वजनिक मंचों में उनकी आंखे नम होती देखी गईं। हाल ही में वो अपने भांजे इमरान खान की फिल्म कट्टी बट्टी देखकर भावुक हो गए थे। जानकारी के मुताबिक यह दूसरा मौका है जब आमिर खान सलमान की फिल्म देखकर रोए हैं। इससे पहले सलमान खान की ही बजरंगी भाईजान ने उनको इतना भावुक कर दिया था कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े थे। खैर अगर फिल्म की बात की जाए तो ट्रेलर देख कर यह अंदाजा लगाना आसान है कि सल्लू भाई की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई कारनामे दिखा सकती है। भव्य सेट-अप के साथ फिल्माई गई फिल्म प्रेम रतन धन पायो में नील नितिन मुकेश, सोनम कपूर, दीपक डोबरियाल, अनुपम खेर और स्वरा भास्कर ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बडजात्या कर रहे हैं। यह फिल्म दिवाली के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अगली स्लाइड में देखिए ट्रेलर-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन