1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सुल्तान' देख रो पड़े आमिर, आधी रात को किया सलमान को मैसेज

'सुल्तान' देख रो पड़े आमिर, आधी रात को किया सलमान को मैसेज

 Published : Jul 07, 2016 07:24 pm IST,  Updated : Jul 07, 2016 07:32 pm IST

सलमान के करीबी दोस्त कहे जाने वाले आमिर खान ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफें की हैं। आमिर ने अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर सलमान की यह फिल्म देखी।

aamir- India TV Hindi
aamir

नई दिल्ली: सलमान खान के अभिनय से सजी फिल्म 'सुल्तान' बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। इसे न सिर्फ सलमान के फैंस में बल्कि बॉलीवुड सितारों के बीच भी काफी सराहा जा रहा है। अब इस पर सलमान के करीबी दोस्त कहे जाने वाले आमिर खान ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफें की हैं। आमिर ने अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर सलमान की यह फिल्म देखी। उन्होंने उनकी पिछली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की तरह इसकी भी काफी तारीफ की। सलमान की इस फिल्म ने भी आमिर की आंखें नम कर दी। आमिर का कहना है कि सुल्तान सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी।

इसे भी पढ़े:- 

ईद के मौके पर आमिर ने बातचीत के दौरान कि यह बेहतरीन फिल्म है। फिल्म में मुझे कोई कमी नहीं नजर आई। इतना ही नहीं खबरों के अनुसार उन्होंने फिल्म के लिए आधी रात को सलमान खान को मैसेज भी किया। सलमान जब फिल्म देखकर सिनेमाघर से बाहर निकले तो उनकी आंखों में आंसू नजर आए। उन्होंने खुद इस बात को स्वीकारते हुए कि वह इस फिल्म में रोए थे।

सलमान खान के अभिनय से सजी इस फिल्म में वह एक पहलवान की भूमिका निभाते हुए नजर आए। फिल्म में उनके अलावा अनुष्का शर्मा और रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में दिखे। वहीं दूसरी तरफ आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। आमिर भी इस फिल्म में एक पहलवान की भूमिका में ही नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन