1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान की बेटी इरा ने शेयर की 16 साल पुरानी फोटो, किरण राव के साथ मना रही थीं क्रिसमस

आमिर खान की बेटी इरा ने शेयर की 16 साल पुरानी फोटो, किरण राव के साथ मना रही थीं क्रिसमस

 Published : Feb 22, 2020 04:56 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 05:02 pm IST

आमिर खान की बेटी इरा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें एक्टर लंबे बालों और मूंछों में नज़र आ रहे हैं।

aamir khan daughter ira khan throwback photo- India TV Hindi
आमिर खान की बेटी इरा ने शेयर की थ्रोबैक फोटो

आमिर खान की बेटी इरा खान ने फरवरी के महीने में क्रिसमस सेलिब्रेशन की बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस थ्रोबैक फोटो में इरा काफी छोटी हैं, जबकि आमिर लंबे बालों और मूंछों में नज़र आ रहे हैं। खबरों की मानें तो ये तस्वीर साल 2004 की है। आमिर अपनी फिल्म 'मंगल पांडे' वाले लुक में नज़र आ रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ लाल सूट में उनकी वाइफ किरण राव भी मौजूद हैं।

इरा खान ने जो फोटो शेयर की है, वो क्रिसमस पार्टी की दौरान की है। आमिर अपनी बेटी को तोहफा दे रहे हैं। इरा ने कैप्शन में लिखा है, 'सैंटा का हेल्पर.. ।' 

'लाल सिंह चड्ढा' के सेट से करीना कपूर की फोटो हुई वायरल, ठंड में रात को कर रहे थे शूट

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान जल्द ही 'लाल सिंह चड्ढा' में नज़र आएंगे। ये फिल्म स्वयं आमिर खान द्वारा निर्मित है और इसका निर्देशन 'सीक्रेट सुपरस्टार' बना चुके अद्वैत चंदन ने निर्देशित किया है। यह साल 1994 में आई हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का आधिकारिक रूपांतरण है, जिसमें टॉम हैंक्स थे। 

'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान 3 अलग अवतार में आएंगे नजर, पहचानना हुआ मुश्किल

यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। इसमें करीना कपूर भी अहम भूमिका निभा रही हैं। इससे पहले आमिर और करीना '3 इडियट्स' और 'तलाश' में साथ नजर आ चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन