1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फेक हार्दिक पंड्या को गुड नाइट बोलकर फंसे आमिर खान, लोग करने लगे अजीबो गरीब डिमांड

फेक हार्दिक पंड्या को गुड नाइट बोलकर फंसे आमिर खान, लोग करने लगे अजीबो गरीब डिमांड

 Published : Oct 01, 2018 09:12 pm IST,  Updated : Oct 01, 2018 09:13 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के प्रमोशन में जुटे हैं। 

aamir-hardik- India TV Hindi
aamir-hardik

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के प्रमोशन में जुटे हैं। आमिर खान और अमिताभ बच्चन की यह फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में आमिर खान एक ठग की भूमिका में हैं, जिसे लेकर मुंबई पुलिस ने एक ट्वीट किया था। आमिर ने ट्वीट का जवाब दिया, इस बीच हार्दिक पंड्या के परोडी अकाउंट से किसी ने गुड नाइट लिखा- आमिर ने उसे असली हार्दिक पंड्या समझकर रिप्लाई कर दिया, और लोग लगे आमिर को परेशान करने।

दरअसल आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के पोस्टर को मुंबई पुलिस ने इस तरह इस्तेमाल किया था।

जिसके जवाब में आमिर खान ने ये ट्वीट किया-

इसी ट्वीट पर हार्दिक पंड्या के नाम के एक परोडी अकाउंट से गुड नाइट आमिर का कमेंट आया था। आमिर ने सिर्फ यहीं गलती नहीं की बल्कि इससे पहले अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर आमिर ने मुंबई पुलिस वाला रिप्लाई कर दिया था।

आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख जैसे सितारों से सजी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 8 नवंबर को रिलीज होगी।

सामने आया 2008 का वीडियो जब तनुश्री की गाड़ी पर हुआ था हमला

सुई धागा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: जानिए अब तक फिल्म ने कितनी कमाई की है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन