1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान का 'लाल सिंह चड्ढा' से नया लुक आया सामने, बिल्कुल अलग अवतार में आए नजर

आमिर खान का 'लाल सिंह चड्ढा' से नया लुक आया सामने, बिल्कुल अलग अवतार में आए नजर

 Published : Mar 01, 2020 07:08 am IST,  Updated : Mar 01, 2020 07:08 am IST

आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में बिजी है। वह फिल्म में कई लुक्स में नजर आएंगे।

aamir khan- India TV Hindi
आमिर खान

आमिर खान क्रिसमस 2020 पर फिल्म लाल सिंह चड्ढा लेकर आ रहे हैं। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। आमिर लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कई जगहों पर कर रहे हैं। फिल्म से हर कुछ दिन बाद उनका नया लुक सामने आ जाता है। अब आमिर का एक बार फिर नया लुक सामने आया है।

आमिर खान की फैन के साथ एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में वह क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं और यूनिफॉर्म पहने हुए हैं। कुछ  समय पहले आमिर का फिल्म से लुक सामने आया था जिसमें वह लंबे बालों और दाढ़ी में नजर आ रहे थे।

आमिर खान की बेटी इरा ने शेयर की 16 साल पुरानी फोटो, किरण राव के साथ मना रही थीं क्रिसमस

वैलेंटाइन डे के मौके पर लाल सिंह चड्ढा से करीना कपूर का लुक शेयर किया गया था। इस फोटो में करीना ने आमिर को गले लगा रखा था। फिल्म में आमिर के लुक की बात करें तो वह तीन अवतार में नजर आएंगे। एक में पगड़ी बांधे, दूसरे में लंबे बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी और अब तीसरा क्लीन शेव में।

'अंदाज अपना अपना' से 'पीके' तक, आमिर खान के यादगार किरदारों को कार्टूनिस्ट ने कैलेंडर में किया कैद

लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो यह 1994 में  रॉबर्ट जेमेकिस की ऑस्कर विजेता फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का रूपांतरण है। इस फिल्म को अद्वैत चंदन डायरेक्ट कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन