1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अंदाज अपना अपना' से 'पीके' तक, आमिर खान के यादगार किरदारों को कार्टूनिस्ट ने कैलेंडर में किया कैद

'अंदाज अपना अपना' से 'पीके' तक, आमिर खान के यादगार किरदारों को कार्टूनिस्ट ने कैलेंडर में किया कैद

 Published : Feb 12, 2020 04:36 pm IST,  Updated : Feb 12, 2020 04:36 pm IST

आमिर खान ने जो भी किरदार निभाए हैं हमारे जेहन में अब तक ताजा हैं। 

आमिर खान- India TV Hindi
आमिर खान

मुंबई: सुपरस्टार आमिर खान द्वारा निभाए गए हर किरदार हमारे जेहन में ताजा है और हमारे दिल में खास जगह बनाए हुए है। लगान से लेकर पीके और अब, उनकी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा, हर फिल्म में आमिर खान ने अपने किरदार की गहरी छाप छोड़ी है और छोड़ेंगे। हाल ही में, एक प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट मनोज सिन्हा ने एक कैलेंडर बनाया है, जिसमें अभिनेता द्वारा चित्रित ऑन-स्क्रीन के सभी किरदारों के कार्टून कैरेक्टर को शामिल किया गया है।

कलाकार विशेष रूप से अभिनेता को यह विशेष उपहार प्रस्तुत करना चाहते थे जिसके के लिए वे उनसे मिलने के लिए मुंबई पहुंच गए। आमिर ने भी अपने शेड्यूल से थोड़ा समय निकाल कर उनसे मुलाकात की और प्रेमस्वरूप यह खूबसूरत उपहार स्वीकार किया।

आमिर खान
आमिर खान

आमिर खान
आमिर खान

आमिर खान
आमिर खान

आमिर खान
आमिर खान

कैलेंडर में पीके, अंदाज़ अपना अपना से लेकर दंगल और यहां तक कि लाल सिंह चड्ढा तक सभी क्लासिक किरदारों को शामिल किया गया है, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है। अभिनेता ने हमेशा दंगल जैसी कुछ बेहतरीन फिल्मों के साथ अपने प्रशंसकों को खुश किया है, जिन्होंने न केवल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था, बल्कि चीनी बाजारों में भी धूम मचाने में कामयाब रही थी।

बॉक्स ऑफिस पर लगातार उल्लेखनीय भूमिकाओं और जीत के साथ, सुपरस्टार अब लाल सिंह चड्ढा में एक अलग अवतार में दिखाई देंगे। अब तक तीन अलग-अलग लुक सामने आने के बाद, आमिर की यह अगली वर्ष की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है जिसका हमें निश्चित रूप से क्रिसमस पर रिलीज़ का इंतजार है।

आमिर खान
आमिर खान

आमिर खान
आमिर खान

आमिर खान
आमिर खान

आमिर खान अपनी कल्ट क्लासिक फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं। सिर्फ 3 इडियट्स ही नहीं, बल्कि उन्हें दिल चाहता है, रंग दे बसंती जैसी अन्य फिल्मों के साथ ट्रेंड शुरू करने के लिए जाना जाता है।

आमिर खान
आमिर खान

आमिर खान
आमिर खान

अपने जन्मदिन पर, अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" की घोषणा की थी, जो पहले से ही सबसे प्रतीक्षित परियोजनाओं में से एक के रूप में खूब सुर्खियां बटोर रही है और 2020 की क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

आमिर खान
आमिर खान

बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन