1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान की बेटी इरा ने निर्देशन में रखा कदम!

आमिर खान की बेटी इरा ने निर्देशन में रखा कदम!

 Published : Sep 04, 2019 03:02 pm IST,  Updated : Sep 04, 2019 03:14 pm IST

आमिर खान की बेटी इरा खान निर्देशन में कदम रखने जा रही हैं। अंग्रेजी नाटक, 'यूरिपिड्स' मेडिया' से इरा खान निर्देशन में डेब्यू करने जा रही हैं।

आमिर खान की बेटी इरा ने...- India TV Hindi
आमिर खान की बेटी इरा ने निर्देशन में रखा कदम!

मुंबई: आमिर खान की बेटी इरा खान निर्देशन में कदम रखने जा रही हैं। अंग्रेजी नाटक, 'यूरिपिड्स' मेडिया' से इरा खान निर्देशन में डेब्यू करने जा रही हैं। यह नाटक 'क्लब 60' की एक्ट्रेस सारिका की प्रोडक्शन कंपनी "नौटंकीसा प्रोडक्शन्स" से प्रोड्यूस किया जाएगा। सारिका के दोस्त सचिन कमानी और उनकी छोटी बेटी अक्षरा भी इस कंपनी का हिस्सा हैं।

इस बारे में बात करते हुए सारिका कहती है,"हम पहले से ही निर्माता की भूमिका अदा कर रहे थे क्योंकि हम एक हिंदी नाटक पर काम कर रहे थे। यह तब हुआ जब इरा ने मुझे फोन किया और कहा कि वह चाहती है कि मैं उसके नाटक में अभिनय करूं। मैं अभिनय नहीं करना चाहती थी इसलिए इसके बजाय मैंने इसका निर्माण करने की पेशकश की।"

सारिका ने आगे कहा,"इरा मेरे अपने बच्चे की तरह है, इसलिए मैं इसका हिस्सा बन कर बेहद ज्यादा खुश थी। इसके अलावा, मैं नाटक की उनकी दृष्टि से प्रभावित थी और एक निर्देशक के रूप में उनके बारे में आश्वस्त थी।"

'क्लब 60' की इस खूबसूरत अदाकारा ने साल  2016 में अभिनय से दूरी बना ली थी। "कोई रोमांचक स्क्रिप्ट और भूमिकाओं के ऑफर नहीं आ रहे थे और एक अच्छी स्क्रिप्ट के लिए शिकायत करने और इंतजार करने के बजाय जो हम कुछ अभिनेता आमतौर पर करते हैं, मुझे लगता है कि ब्रेक लेना एक बेहतर आईडिया था।"

कुछ ऐसा करना था जो मैंने पहले नहीं किया था और वह नई चीज रंगमंच था, ऐसा कुछ जो मुझे हमेशा से प्रिय था लेकिन केवल एक दर्शक के रूप में। फिल्मों के विपरीत, रंगमंच में मैं बाहरी शख्स थी और आज ढाई साल बाद, मैं छोटे रूप में थिएटर परिवार का हिस्सा हूं और बेहद खुश हूं। यह मेरा एक अच्छा निर्णय है।," सारिका ने साझा किया।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन