1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान ने कहा- फिल्में साइन करते वक्त सबसे पहले कहानी देखता हूं

आमिर खान ने कहा- फिल्में साइन करते वक्त सबसे पहले कहानी देखता हूं

 Published : Dec 24, 2018 07:15 pm IST,  Updated : Dec 24, 2018 07:16 pm IST

आमिर खान (Aamir Khan) अपनी फिल्मों को लाने में समय लगाते हैं। वह साल में 6-4 फिल्में करने वाले एक्टर्स में नहीं हैं। वह फिल्म करते वक्त हमेशा यह देखते हैं कि कहानी कैसी है।

Aamir Khan- India TV Hindi
Aamir Khan Image Source : INSTAGRAM

आमिर खान (Aamir Khan) अपनी फिल्मों को लाने में समय लगाते हैं। वह साल में 6-4 फिल्में करने वाले एक्टर्स में नहीं हैं। वह फिल्म करते वक्त हमेशा यह देखते हैं कि कहानी कैसी है। आमिर ने एक बयान में कहा, "जब भी मैं कोई फिल्म साइन करता हूं तो सबसे पहले मैं कहानी या स्क्रिप्ट देखता हूं..अभिनेता और तकनीशियन सभी फिल्म का हिस्सा होते हैं, लेकिन सभी की शुरुआत लेखक के साथ होती है। लेखक फिल्म निर्माण का मूल और सबसे महत्वपूर्ण पहलू होता है।"

आमिर फिलहाल सिनेस्तान इंडिया स्टोरीटेलर स्क्रिप्ट कॉन्टेस्ट को जज कर रहे हैं।

महत्वाकांक्षी लेखकों से अपनी उम्मीदें साझा करते हुए उन्होंने कहा, "जो भी हमारे पास आ रहे हैं, उन्हें हम एक कल्पना और एक अलग कहानी या परिदृश्य के साथ देख रहे हैं, जहां पात्रों को अच्छी तरह से लिखा गया है, आधार और लक्ष्य स्पष्ट है और जहां कहानी पूर्ण रूप से अत्यधिक मनोरंजक और आकर्षक है। यही कारण है कि हम एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं।"

सबसे अच्छी कहानी वाले कॉन्टेस्ट के विजेता को 25 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

आपको बता दें कि दिवाली में आमिर की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी थे। हालांकि दर्शकों को यह फिल्म पसंद नहीं आई।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

Zero Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म ने तीसरे दिन कमाए 20 करोड़

Box Office Collection KGF: 'जीरो' को टक्कर दे रही है यश की फिल्म KGF, 3 दिन में कमाए 50 करोड़

Koffee with Karan 6: रिया कपूर ने उतारी करीना कपूर खान की नकल, देखें Video

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन