1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर, सोनम और बिपाशा समेत बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज इस तरह सलमान को दे रहे हैं बर्थडे की बधाई

आमिर, सोनम और बिपाशा समेत बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज इस तरह सलमान को दे रहे हैं बर्थडे की बधाई

 Published : Dec 27, 2017 03:34 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 03:34 pm IST

सुपरस्टार सलमान खान का बुधवार को 52वां जन्मदिन है। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की सफलता के चलते उनके लिए दोहरी खुशी का समय है। इस मौके पर बॉलीवुड सितारों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ-साथ फिल्म की सफलता के लिए भी बधाई द

salman khan birthday- India TV Hindi
salman khan birthday Image Source : PTI

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान का बुधवार को 52वां जन्मदिन है। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की सफलता के चलते उनके लिए दोहरी खुशी का समय है। इस मौके पर बॉलीवुड सितारों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ-साथ फिल्म की सफलता के लिए भी बधाई दी।

सलमान अपने जन्मदिन के जश्न के लिए पनवेल स्थित फार्महाउस पर पहुंचे। यहां उनके कई अजीज दोस्त और परिवार संग जन्मदिन मनाया, जिनमें कैटरीना कैफ भी हैं। 22 दिसंबर को रिलीज होने के बाद से फिल्म 150 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

उन्होंने इस विशेष दिन को प्रशंसकों के साथ खास बनाने की योजना बनाई, इसके चलते उन्होंने सिलेक्ट मर्चेडाइज ऑफ बिंग ह्यूमन क्लॉथिंग एंड ज्वेलरी पर छूट देने का निर्णय लिया।

दिग्गज सितारों ने ट्वीट किया :

आमिर खान : प्रिय सलमान, बेहतरीन दिन और अद्भुत वर्ष रहे। इस दिन की शुभकामनाएं। रिकॉर्ड तोड़ कमाई के लिए बधाई। शानदार। प्यार।

सोनम कपूर : बॉलीवुड में खुद के समय को मुड़कर देख रही हूं, कोई भी आप के बराबर नहीं है! मेरे पहले नायक और लंबे समय के दोस्त और प्रेरणा। हैप्पी बर्थडे सलमान। बेहतरीन सह-कलाकार बनने के लिए धन्यवाद।

अली अब्बास जफर : सलमान खान को जन्मदिन की बधाई। कुछ खास बॉड्स 'और भाई भाई होता है'।

विशाल ददलानी : जन्मदिन मुबारक हो, सलमान खान आपके विश्वास के लिए धन्यवाद, 'टाइगर जिंदा है' और 'सुल्तान' में दोनों ने हमने साथ काम किया और आपने दोनों ही फिल्मों को अद्भुत ऊंचाइयों पर पहुंचाया और आपके लिए गाना सौभाग्य की बात है।

बिपाशा बसु : सलमान खान को जन्मदिन की बधाई। 'टाइगर जिंदा है' की शानदार सफलता के लिए बधाई।

पुलकित सम्राट : हैप्पी बर्थडे भाई। प्यार, सम्मान, हमेशा के लिए प्रशंसक हूं।

मीका सिंह : यारो का यार, सलमान खान। आप लंबे समय तक जीएं। भगवान आपको बहुत सारी खुशी, सफलता और अच्छा स्वास्थ्य दे।

नील नितिन मुकेश : सलमान भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान आपको सभी खुशियां दें। वर्ष शानदार रहे।

रितेश देशमुख : जन्मदिन की शुभकामनाएं भाऊ।

श्रद्धा कपूर : जन्मदिन मुबारक हो! चमकते रहो, मुस्कुराते रहो और अद्भुत रहें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन