1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आप की अदालत हाईलाइट्स: सलमान खान ने बताया क्यों नहीं की है अब तक शादी!

आप की अदालत हाईलाइट्स: सलमान खान ने बताया क्यों नहीं की है अब तक शादी!

 Published : Apr 18, 2020 07:20 pm IST,  Updated : Apr 19, 2020 12:23 am IST

इंडिया टीवी पर प्रसारित 'आप की अदालत' में सलमान खान मेहमान बनकर शामिल हुए।

सलमान खान, आप की अदालत- India TV Hindi
आप की अदालत में सलमान खान Image Source : इंडिया टीवी

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज इंडिया टीवी के मशहूर शो आप की अदालत में नजर आए और इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों दिया। साथ ही यहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और करियर से जुड़े तमाम राज से परदा उठाया। यह शो तब रिकॉर्ड किया गया था जब साल 2012 में सलमान खान अपनी फिल्म 'दबंग 2' के प्रमोशन में जुटे थे। 

इस इंटरव्यू में सलमान खान ने खुलासा किया कि उन्होंने कभी भी बड़े परदे पर किसिंग सीन क्यों नहीं किया?  सलमान ने कहा कि दुनिया की कोई भी स्क्रिप्ट इतनी स्ट्रॉन्ग नहीं होती है कि किसिंग सीन किया जाए। अगर भाग्यश्री और हम दोनों को इस फिल्म की बहुत जरूरत थी। सूरज बड़जात्या और राजश्री को भी जरूरत थी, हमारा एक ही किसिंग सीन था और वो हिस्ट्री का बेस्ट किसिंग सीन है। जिसमें भाग्यश्री के लिपस्टिक को मैं किस करता हूं। सलमान ने कहा कि अगर वो परदे पर मेरी गर्लफ्रेंड है तो उसे किस करते सिर्फ मैं देखूं आप क्यों देखूं? इसके अलावा सलमान खान ने कहा अगर कहीं कर भी दिया तो फिर सब पीछे पड़ जाएंगे वहां किया तो यहां क्यों नहीं किया?

सलमान खान ने आप की अदालत के इस एपिसोड में अपनी पहली कमाई के बारे में भी बताया, जो कि सिर्फ 75 रुपये थी। सलमान ने बताया कि ताज होटल में एक परफॉरमेंस उन्होंने की थी, जहां वो बैकग्राउंड डांसर के रोल में थे और सबसे पीछे डांस कर रहे थे।

सलमान खान से जब रजत शर्मा ने पूछा कि उन्होंने कभी शादी क्यों नहीं की तो जवाब देते हुए सलमान खान ने कहा- ''सर एक ऐसा वक्त था जब लगा था कि हो जाएगी लेकिन बच गए... अब एक ऐसा टाइम आया है, आप मेरे पर्सनल जिंदगी से वाकिफ हैं, जो जोधपुर का केस चल रहा है और जो मुंबई का एक्सीडेंट वाला केस चल रहा है। इंशाअल्लाह हम दोनों केस जीत जाएंगे... खुदा ना करे अगर कुछ ऐसा हो गया कि मुझे सजा हो जाए तो क्या होगा? अगर मैंने शादी कर ली होती। क्या ये फेयर होगा... पति जेल में है 2-4-5 साल के लिए, बच्चा हो जाए और पापा को जेल में देखेगा। माशाअल्लाह ये सब खत्म हो जाए तो कर लूंगा शादी, नहीं तो नहीं करूंगा।''

सलमान खान ने एक किस्सा बताया कि फिल्म बागबान में उनका रोल देखकर उनके पिता सलीम खान ने कहा कि तुम अच्छे बेटे हो लेकिन तुम्हें बूंदी का लड्डू बनने की जरूरत क्या है। सलमान ने कहा कि अब उनसे प्रेम जैसा रोल नहीं हो पाता। हालांकि फिल्म प्योर थी और चल गई।

सलमान खान ने एक था टाइगर में हुआ किस्सा भी शेयर किया जब खबरें आई थीं कि कटरीना के छोटे कपड़े देखकर सलमान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। सलमान ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था कटरीना के कपड़े छोटे तो थे ही साथ में फिटिंग ठीक नहीं थी, फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी थी आखिरी गाने की शूटिंग थी फिल्म में इसकी जरूरत नहीं थी। मैंने बस उससे कहा जाओ कपड़े चेंज करके आओ। वो भी मुझे कभी कभी बोल देती हैं कि सलमान ये शर्ट नहीं अच्छी लग रही। लेकिन बातें दूसरी तरह से सामने आती हैं। कभी कभी हमारी पीआर भी फिल्मों की पब्लिसिटी के लिए ऐसा करते हैं। देखिए एक था टाइगर की बात थी और अभी भी इसके बारे में सवाल पूछा जा रहा है।

सलमान खान से जब उनके एक फैन ने पूछा कि आपके पसंदीदा एक्टर कौन हैं तो सलमान ने बताया कि उन्हें दिलीप कुमार और गोविंदा सबसे ज्यादा पसंद है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन