1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आशिकी' फेम राहुल रॉय अब दिखते हैं ऐसे, जल्द ही करने जा रहे हैं कमबैक

'आशिकी' फेम राहुल रॉय अब दिखते हैं ऐसे, जल्द ही करने जा रहे हैं कमबैक

 Published : May 29, 2020 10:55 am IST,  Updated : May 29, 2020 10:55 am IST

'आशिकी' से स्टार बनें राहुल रॉय जल्द ही फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं। देखिए उनका नया लुक।

rahul roy- India TV Hindi
राहुल रॉय Image Source : INSTAGRAM/OFFICIALRAHULROY

1990 में आई फिल्म आशिकी सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म से राहुल रॉय रातों रात स्टार बना दिया था। आशिकी के बाद राहुल को कई फिल्में ऑफर हुईं। उन्होंने बारिश, प्यार का साया, गजब तमाशा, जैसी कई फिल्मों में नजर आए मगर कोई भी फिल्म आशिकी जैसा कमाल नहीं दिखा पाई। अब वह एक बार फिल्म बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं।

राहुल रॉय कनु बहल की फिल्म 'आगरा' से कमबैक कर रहे हैं। वह इससे पहले तितली फिल्म को डायरेक्ट कर चुके हैं। तितली में शशांक सनी अरोड़ा के साथ रणवीर शौरी अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

फिल्मों के अलावा राहुल रॉय बिग बॉस 1 का खिताब अपना नाम करने में कामयाब रहे थे। शो में वह ज्यादातर चुप ही रहा करते थे। राहुल का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है।

फिल्म आगरा को राहुल के करियर का टर्निंग प्वाइंट माना जा रहा है। यह एक फैमिली की कहानी होगी। फिल्म में राहुल के साथ प्रियंका बोस, मोहित अग्रवाल, रुहानी शर्मा , विभा छिब्बर और सोनल झा जैसे कई सेलिब्रिटीज नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन