1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का-वरुण की 'सुई धागा' के साथ जुड़ा छोटे पर्दे की इस अदाकारा का नाम

अनुष्का-वरुण की 'सुई धागा' के साथ जुड़ा छोटे पर्दे की इस अदाकारा का नाम

 Published : Aug 16, 2018 08:49 am IST,  Updated : Aug 16, 2018 08:49 am IST

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी फिल्म आगामी फिल्म ‘सुई धागा- मेड इन इंडिया’ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में इनकी इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें अनुष्का और वरुण बिल्कुल अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

Sui Dhaaga- India TV Hindi
Sui Dhaaga

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अनुष्का शर्मा के अभिनय से सजी फिल्म आगामी फिल्म ‘सुई धागा- मेड इन इंडिया’ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में इनकी इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें अनुष्का और वरुण बिल्कुल अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। अब यश राज फिल्मस की इस फिल्म में छोटे पर्दे की भी एक दिग्गज अभिनेत्री का नाम जुड़ चुका है। दरअसल यहां हम आभा परमार के बारे में बात कर रहे हैं। फिलहाल वह शो 'ये उन दिनों की बात है' में ताईजी की भूमिका निभाती हुई दिखाई दे रही हैं।

आभा ने अपने एक बयान में कहा, "'ये उन दिनों की बात है' की प्रोडक्शन टीम काफी मददगार है। यह मेरे किसी सपने के सच होने जैसा है। जब मुझे 'सुई धागा...' का ऑफर मिला, तो मैं शो के विवाह के सीक्वेंस की शूटिंग कर रही थी, जिसका कार्यक्रम बहुत व्यस्त था।"

Abha Parmar
Abha Parmar

उन्होंने आगे कहा, "मुझे इस फिल्म को करते हुए थोड़ी चिन्ता हो रही थी, क्योंकि मैं अपने शो के लिए प्रतिबद्धता पहले ही दे चुकी थी और मैंने इस फिल्म में काम करने से लगभग इनकार कर दिया था। लेकिन मेरे प्रोडक्शन हाउस ने मेरी मदद की और इस फिल्म की शूटिंग के दिनों के हिसाब से एडजस्ट किया और मुझे यह फिल्म करने के लिए प्रोत्साहित किया। वरुण और आलिया के साथ काम करना एक यादगार अनुभव था।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन