1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ड्रग्स मामला: अर्जुन रामपाल पहुंचे NCB ऑफिस, पूछताछ के लिए किया गया था समन

ड्रग्स मामला: अर्जुन रामपाल पहुंचे NCB ऑफिस, पूछताछ के लिए किया गया था समन

 Published : Dec 21, 2020 11:48 am IST,  Updated : Dec 21, 2020 11:48 am IST

अर्जुन रामपाल को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए समन किया था, जिसके बाद वो एनसीबी के दफ्तर पहुंचे हैं।

Arjun Rampal reaches Narcotics Control Bureau office- India TV Hindi
अर्जुन रामपाल एनसीबी दफ्तर पहुंचे Image Source : TWITTER: @ANI

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के दफ्तर पहुंचे हैं। एनसीबी ने अभिनेता को ड्रग के एक मामले में पूछताछ के लिए समन किया था। हालांकि, अर्जुन ने मुंबई में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा था। 

एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के दोस्त पॉल बार्टेल को किया गिरफ्तार

47 वर्षीय अभिनेता ने एक हफ्ते का समय मांगते हुए कहा था कि वह इस समय व्यक्तिगत मामलों में व्यस्त हैं। एनसीबी ने बॉलीवुड अभिनेता को ड्रग से जुड़े मामले में दूसरे दौर की पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद अब वो एनसीबी के सामने पेश हुए हैं। 

इससे पहले 13 नवंबर को ब्यूरो ने लगभग 7 घंटे तक अर्जुन रामपाल से पूछताछ की थी। एजेंसी ने ड्रग से संबंधित मामले में उनके ऑस्ट्रेलियाई दोस्त पॉल बार्टेल को गिरफ्तार करने के बाद अभिनेता से पूछताछ की थी।

बार्टेल कथित रूप से ड्रग पेडलर एगिसियलोस डेमेट्रीड्स के साथ नियमित संपर्क में थे, जिसे एनसीबी ने अक्टूबर में गिरफ्तार किया था। एगिसियलोस रामपाल की लिव-इन पार्टनर गैब्रिएल के भाई हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन