1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राहुल वोहरा का कोरोना से निधन, आखिरी मैसेज पढ़ नहीं थम रहे फैंस के आंसू, किश्वर मर्चेंट ने कहा- काश ये सोनू सूद ने पढ़ा होता

राहुल वोहरा का कोरोना से निधन, आखिरी मैसेज पढ़ नहीं थम रहे फैंस के आंसू, किश्वर मर्चेंट ने कहा- काश ये सोनू सूद ने पढ़ा होता

 Published : May 09, 2021 11:49 pm IST,  Updated : May 09, 2021 11:56 pm IST

राहुल वोहरा निधन से एक दिन पहले ही बता दिया था कि अब वो नहीं बचेंगे। आखिरी मैसेज हो रहा है वायरल।

rahul vohra- India TV Hindi
राहुल वोहरा का कोरोना से निधन Image Source : INSTAGRAM- RAHUL VOHRA

मुंबई: अभिनेता और यूट्यूब स्टार राहुल वोहरा का कोविड -19 की वजह से निधन हो गया, एक्टर और मशहूर यूट्यूबर राहुल वोहरा महज 35 वर्ष के थे। अभिनेता को दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कोविड -19 का इलाज चल रहा था। वोहरा की मौत की खबर फेसबुक पर पोस्ट करने के ठीक एक दिन बाद आई जब उन्होंने ये कह दिया था कि वो अब नहीं बचेंगे, अगर उन्हें इलाज मिल जाता तो वो बच जाते।

एक्टर ने फेसबुक पर लिखा- "मुझे भी ट्रीटमेंट अच्छा मिल जाता तो मैं भी बच जाता,

आपका राहुल वोहरा।

नाम- राहुल वोहरा
उम्र- 35
अस्पताल का नाम- राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, ताहिरपुर, दिल्ली
बेड नंबर- 6554
फ्लोर- 6, बी विंग, एचडीयू
जल्द जन्म लूंगा और अच्छा काम करूंगा।
अब हिम्मत हार चुका हूं।''

कंगना रनौत का कोविड पॉजिटिव की जानकारी देने वाला पोस्ट इंस्टाग्राम ने किया डिलीट, एक्ट्रेस ने ली चुटकी

इससे पहले भी 4 मई को एक्टर ने ट्वीट करके बताया था कि उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा है और उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है। एक्टर ने लिखा था- 
''मैं कोविड पॉजिटिव हूं, लगभग 4 दिन से लेकिन कोई रिकवरी नहीं। 
क्या कोई ऐसा अस्पताल है जहां ऑक्सीजन बेड मिल जाए, क्योंकि मेरा ऑक्सीजन लेवल लगातार नीचे जा रहा है। 
और कोई देखने वाला नहीं है।
मैं बहुत मजबूर होकर ये पोस्ट कर रहा हूं, क्योंकि घरवाले कुछ संभाल नहीं पा रहे हैं।''

उनके निधन पर शोक जताते हुए, वोहरा के दोस्त और अभिनेता भरत पंडित ने फेसबुक पर हिंदी में पोस्ट किया: "कोविड 19 राहुल वोहरा अब नहीं रहें।

कुछ दिनों पहले, वोहरा ने एक फेसबुक पोस्ट में शिकायत की थी कि उन्हें अस्पताल में उचित इलाज नहीं मिल रहा है और उनका ऑक्सीजन स्तर लगातार कम हो रहा है।

राहुल का आखिरी मैसेज जब किश्वर मर्चेंट ने पढ़ा तो उन्होंने कहा कि काश ये मैसेज सोनू सूद तक पहुंच जाता तो राहुल को मदद मिल जाती। 

कोरोना संकट में जैकलीन फर्नांडिस की लोगों से अपील, कहा: एकजुट होकर एक-दूसरे की करें मदद 

राहुल वोहरा की शादी ज्योति तिवारी से हुई थी, दोनों साथ मिलकर कई फनी वीडियोज बनाया करते थे।

 

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन