1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मॉडल सोनिका चौहान की मौत के मामले में अभिनेता विक्रम हुए गिरफ्तार

मॉडल सोनिका चौहान की मौत के मामले में अभिनेता विक्रम हुए गिरफ्तार

 Published : Jul 08, 2017 07:23 am IST,  Updated : Jul 08, 2017 07:23 am IST

सोनिका चौहान की मौत आज भी एक अनसुलझी कहानी बनी हुई है। इस मामले में अब शुक्रवार को अभिनेता विक्रम चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह दुर्घटना 29 अप्रैल को हुई थी और उस समय विक्रम उसी कार में मौजूद थे। पुलिस ने उन्हें करीब...

sonika- India TV Hindi
sonika

कोलकाता: पिछले एक कार दुर्घटना में हुई मॉडल सोनिका चौहान की मौत आज भी एक अनसुलझी कहानी बनी हुई है। इस मामले में अब शुक्रवार को अभिनेता विक्रम चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह दुर्घटना 29 अप्रैल को हुई थी और उस समय विक्रम उसी कार में मौजूद थे। पुलिस ने उन्हें करीब देर रात 12.15 बजे दक्षिण कोलकाता के एक मॉल के पास कार में सफर करते वक्त पकड़ा। सूत्रों ने बताया कि एक्रोपोलिस मॉल के पास विक्रम की गतिविधियों के बारे में सूचना मिलने पर अधिकारियों और पुलिस वालों ने उन्हें पकड़ा। बता दें कि विक्रम पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से कार चलाने का आरोप पहले ही लग चुका है।

पुलिस के मुताबिक, कार की फोरेंसिक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि दुर्घटना के कुछ सेकेंड पहले कार की रफ्तार 95 से 115 किलोमीटर प्रति घंटा थी। पुलिस की पूछताछ में अभिनेता ने दुर्घटना वाली रात शराब पीने की बात कबूल की थी, हालांकि उन्होंने दावा किया था कि वह नशे में नहीं थे और कार की रफ्तार भी ज्यादा नहीं थी। दुर्घटना के समय कार विक्रम चला रहे थे, जबकि उनकी साथी सोनिका बगल की सीट पर थीं। दोनों एक पार्टी से लौट रहे थे।

दुर्घटना के बाद सोनिका को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे में अभिनेता विक्रम को भी सिर में चोट लगी थी और वह भी अस्पताल में भर्ती हुए थे। ‘इंदू सरकार’ दिखाए जाने की निरूपम की मांग पर पहलाज निहलानी ने जताई हैरानी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन