1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण के परिवार पर कोरोना का साया, पिता, मां और बहन के बाद अभिनेत्री भी हुईं संक्रमित

दीपिका पादुकोण के परिवार पर कोरोना का साया, पिता, मां और बहन के बाद अभिनेत्री भी हुईं संक्रमित

 Published : May 04, 2021 08:52 pm IST,  Updated : May 04, 2021 11:59 pm IST

दीपिका पादुकोण कोरोना संक्रमित हो गई हैं। अभिनेत्री अपने परिवार के साथ बैंगलोर में हैं।

Deepika Padukone- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण के परिवार पर कोरोना का साया, पिता, मां और बहन के बाद अभिनेत्री भी हुईं संक्रमित Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKA PADUKONE

दीपिका पादुकोण कोरोना संक्रमित हो गई हैं। अभिनेत्री अपने परिवार के साथ बैंगलोर में हैं। इससे पहले आज, यह बताया गया था कि दीपिका के पिता, प्रकाश पादुकोण, मां उज्जला और बहन अनीशा कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। दीपिका के स्वास्थ्य के बारे में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। 

अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) की तरफ से अभिनेत्री के कोरोना संक्रमित होने की खबर की पुष्टि की गई है। दीपिका फिलहाल अपने परिवार के साथ बैंगलुरु में हैं। इससे पहले मंगलवार को उनके पिता बैडमिंटन स्टार रहे प्रकाश पादुकोण को तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

अभिनेत्री की मां उजाला पादुकोण और छोटी बहन अनीशा भी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे।

दीपिका के पास अगले महीनों में कई हाई-प्रोफाइल फिल्में हैं। वह 83 में पति रनवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी, जो 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की गाथा को दशार्ती है। इसमें रनवीर टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं, जबकि दीपिका ने कपिल की पत्नी रोमी का किरदार निभाया है।

वह अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ भी एक फिल्म में दिखाई देंगी। इसके अलावा शकुन बत्रा की अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ भी उन्हें एक खास भूमिका में देखा जाएगा। हालांकि फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

दीपिका बिग बी के साथ द इंटर्न, जबकि ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में काम करती दिखाई देंगी। खबरों के मुताबिक, वह शाहरुख खान अभिनीत फिल्म पठान में भी नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन