1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेत्री तापसी पन्नू घूमने के लिए हैं उत्साहित

अभिनेत्री तापसी पन्नू घूमने के लिए हैं उत्साहित

 Published : Oct 06, 2020 08:02 pm IST,  Updated : Oct 06, 2020 08:13 pm IST

तापसी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह पूल के पास पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

Actress Taapsee Pannu- India TV Hindi
Actress Taapsee Pannu Image Source : INSTAGRAM/TAAPSEEPANNU

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वह अपनी बेहद जरूरी छुट्टी को लेकर रोमांचित हैं। तापसी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अज्ञात जगह के पूल के पास पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "यहां मुझे बहुत जरूरी गेटवे की उम्मीद है। यह पूल बाउंड आउट से बाहर था, इसलिए खामखा फोटो आर्टिस्ट को लगा कि यहां तस्वीर अच्छी आएगी।

अभिनेत्री आगामी फिल्म 'हसीन दिलरुबा', 'शाबाश मिट्ठू' और 'रश्मि रॉकेट' में नजर आएंगी। 

तापसी पन्नू की फिल्म रश्मि रॉकेट की शूटिंग नवंबर में शुरू होगी। यहा कहानी गाँव की एक युवा लड़की के बारे में है, जिसे ऊपर वाले ने तेज़ी से दौड़ने के वरदान से नवाज़ा है। वह अविश्वसनीय रूप से तेज धावक है और इसीलिए गांव वाले उसे रॉकेट के नाम से जानते हैं। जब उसे अपनी प्रतिभा को प्रोफेशनल रूप से प्रदर्शित करने का मौका मिलता है, तो वह इस अवसर को अपने हाथ से जाने नहीं देती, क्योंकि यह रेस उसके लिए सम्मान, आदर और यहां तक कि उसकी पहचान के लिए एक व्यक्तिगत लड़ाई है। 

"रश्मि रॉकेट" नंदा पेरियासामी, अनिरुद्ध गुहा और कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित है। यह फिल्म आकर्ष खुराना द्वारा निर्देशित की जाएगी जिन्होंने कारवां का निर्देशन किया था। निर्देशक आकर्ष खुराना कहते हैं,"जब महामारी की शुरुआत हुई तब हम सभी शूटिंग के लिए तैयार थे। मुझे खुशी है कि हम जल्द ही शूटिंग फिर से शुरू कर रहे हैं। मेरी टीम और मैं इस सफ़र को शुरू करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह एक शानदार कहानी है जिसे मैं बताने के लिए उत्साहित हूं।"

15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल, हर किसी को करना होगा इन नियमों का पालन

तापसी ने इस फिल्म के बारे में कहा- “मैं इस प्रॉजेक्ट में बहुत शुरुआती चरण से शामिल हूं और इसीलिए यह बेहद स्पेशल है। महामारी से ठीक पहले, मैं एक स्प्रिंटर के किरदार में ढलने के लिए 3 महीने से ट्रेनिंग ले रही थी। यह एक लंबा ब्रेक हो गया है लेकिन इसके विषय के कारण एक बार फिर शुरुआत से सफ़र शुरू करने के लिए उत्साहित हूँ जिसकी शुरुआत ट्रेनिंग से होगी।"

तापसी के साथ फिल्म में एक्सट्रैक्शन फेम प्रियांशु पेंथुली प्रमुख भूमिका में नज़र आएंगी। नेहा आनंद और प्रांजल खंडाड़िया के साथ रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित 'रश्मि रॉकेट' 2021 में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन