1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अदिति राव हैदरी ने अपने पहले इंटिमेट सीन और असफल शादी पर कहा ये

अदिति राव हैदरी ने अपने पहले इंटिमेट सीन और असफल शादी पर कहा ये

 Reported By: IANS
 Published : May 19, 2019 08:27 pm IST,  Updated : May 19, 2019 08:27 pm IST

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने कहा कि 'ये साली जिंदगी' के लिए ऑडिशन देने के दौरान उन्हें एक अजनबी के साथ अंतरंग होना था।

  Aditi Rao Hydari- India TV Hindi
Aditi Rao Hydari Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने कहा कि 'ये साली जिंदगी' के लिए ऑडिशन देने के दौरान उन्हें एक अजनबी के साथ अंतरंग होना था। एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए टॉक शो के दौरान अदिति बताया, "ये साली जिंदगी' के ऑडिशन के दौरान मुझे एक ऐसे आदमी के साथ अंतरंग होना था जिसे मैं जानती तक नहीं थी।" वह अभिनेता अरुणोदय सिंह का जिक्र कर रही थीं, जो फिल्म में साथ थे। अदिति ने कहा, "उस वक्त मैं उन्हें नहीं जानती थी। और, वह इतने लंबे-चौड़े हैं..मैं उस वक्त यही सोच रही थी यहां चल क्या रहा है?" अदिति ने यह भी कहा कि अरुणोदय सिंह काफी विनम्र थे।

अदिति ने इस टॉक शो में अपनी जिंदगी के और भी कई पहलुओं को लेकर बात की जैसे कि किस तरह से मणिरत्नम की फिल्म 'बॉम्बे' ने उन्हें फिल्मी दुनिया की ओर आकर्षित किया। खासतौर से फिल्म का गाना 'कहना ही क्या' ने उन्हें मोहित किया।

अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी उन्होंने थोड़ी-बहुत बात की। उन्होंने कहा कि जब वह पांचवी कक्षा में थीं तब उन्हें पहला लव लेटर मिला।

अदिति ने अपने 'डेटिंग गेम' के बारे में भी बताया। 21 साल की उम्र में अभिनेता सत्यदीप मिश्रा के साथ उनकी शादी हुई थी और बाद में दोनों अलग हो गए। इस पर अदिति ने कहा, "अगर 21 साल की उम्र में मैं इस तरह के एक रिश्ते में आ गई तो मेरा डेटिंग गेम जीरो होगा, राइट? डेट कैसे करते हैं यह मुझे पता नहीं है शायद।"

Also Read:

De De Pyaar De Box Office Collection Day 2: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह की फिल्म की कमाई में दूसरे दिन आया उछाल

cannes 2019: विवादों के बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ तस्वीर में नजर आईं हिना खान

फरहान अख्तर ने ट्रोल होने के बाद दिया जवाब, फिर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर साधा निशाना

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन