1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. AIIMS के बाद अब CBI ने भी माना, सुशांत सिंह राजपूत ने किया था सुसाइड

AIIMS के बाद अब CBI ने भी माना, सुशांत सिंह राजपूत ने किया था सुसाइड

 Published : Oct 07, 2020 10:21 am IST,  Updated : Oct 07, 2020 10:41 am IST

इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से सुशांत केस में बड़ी खबर सामने आई है। सीबीआई ने भी माना है कि सुशांत ने सुसाइड किया था।

sushant singh rajput case - India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत केस Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सीबीआई ने भी माना है कि सुशांत ने सुसाइड किया था। इससे पहले एम्स ने भी अपनी फाइनल रिपोर्ट में मर्डर की थ्योरी को नकारा था। 

इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से सुशांत केस में बड़ी खबर सामने आई है। सीबीआई जांच में मर्डर की थ्योरी पूरी तरह फेल हो गई है। सुसाइड की थ्योरी सही है। जांच में क्राइम सीन पर मर्डर के सबूत नहीं हैं। घर में किसी के जबरन घुसने के सबूत नहीं मिले हैं। 

रिया चक्रवर्ती के वकील ने सुशांत के परिवार पर जांच में 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया

सुशांत के शरीर पर चोट के निशान नहीं

सीबीआई की जांच में सुशांत के शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं हैं। एक्टर को जहर दिए जाने के भी कोई सबूत नहीं मिले हैं। साथ ही बेहोशी की कोई दवा देने के भी सबूत नहीं हैं। हर तरह के सबूत में सुसाइड की ओर इशारा है। 

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ नहीं मिले सबूत

सीबीआई को अब तक रिया चक्रवर्ती के खिलाफ भी सबूत नहीं मिला है। सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने के सबूत नहीं हैं। दिवंगत अभिनेता के खातों का फॉरेंसिंक ऑडिट किया गया। 70 करोड़ में सिर्फ 55 लाख रिया पर खर्च किए गए। ज्यादातर पैसा ट्रैवल, स्पा और गिफ्ट पर खर्च हुए हैं। हालांकि, रिया के रोल पर सीबीआई की जांच अभी जारी है। 

गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। इसके बाद मुंबई पुलिस केस की जांच कर रही थी, लेकिन बाद में ये मामला सीबीआई को सौंपा गया। सीबीआई के साथ-साथ ड्रग्स एंगल पर एनसीबी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी जांच कर रही है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन