1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. समीरा रेड्डी के बाद उनके पति और बच्चों को भी हुआ कोरोना, कहा- मैं पूरी तरह दहशत महसूस करती हूं...

समीरा रेड्डी के बाद उनके पति और बच्चों को भी हुआ कोरोना, कहा- मैं पूरी तरह दहशत महसूस करती हूं...

 Written By: IANS
 Published : Apr 20, 2021 06:43 am IST,  Updated : Apr 20, 2021 06:44 am IST

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि उनके पॉजिटिव होने के बाद उनके बच्चे नायरा और हंस के अलावा उनके पति भी जांच में संक्रमित पाए गए।

after sameera reddy husband Akshai Varde and kids tests positive for coronavirus- India TV Hindi
कोविड पॉजिटिव समीरा रेड्डी ने साझा किया फैमिली हेल्थ अपडेट Image Source : INSTAGRAM: REDDYSAMEERA

समीरा रेड्डी ने बताया कि कैसे कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर बच्चों को प्रभावित कर रही है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि उनके पॉजिटिव होने के बाद उनके बच्चे नायरा और हंस के अलावा उनके पति भी जांच में संक्रमित पाए गए। 

उन्होंने लिखा, "बहुत से लोग मुझे हंस और नायरा के बारे में पूछते हैं। पिछले हफ्ते हंस तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, पेट में दर्द और गंभीर थकान से परेशान था। यह सिलसिला 4 दिन तक चला। यह बहुत असामान्य था, इसलिए हमने उसकी जांच करवाई तो कोविड पॉजिटिव निकला।"

अर्जुन रामपाल, सोनू सूद के बाद अब समीरा रेड्डी हुईं कोरोना संक्रमित

समीरा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "मुझे स्वीकार करना होगा कि मैं पूरी तरह दहशत महसूस करती हूं।"

मैंने उसे एसओएस कोल्ड सेक और पैरासिटामोल दिया। सबसे खास बात यह है कि दूसरी लहर कई बच्चों को प्रभावित कर रही है। लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि ज्यादातर मामलों में इसके हल्के लक्षण होते हैं। डॉक्टर विटामिन सी, मल्टीविटामिन की भी सिफारिश कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन