1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू के बाद 'लूप लपेटा' के मेकर्स ने शेयर किया ताहिर राज भसीन का फर्स्ट लुक

तापसी पन्नू के बाद 'लूप लपेटा' के मेकर्स ने शेयर किया ताहिर राज भसीन का फर्स्ट लुक

 Published : Feb 09, 2021 12:43 pm IST,  Updated : Feb 09, 2021 01:56 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल में ही अपकमिंग फिल्म 'लूप लपेटा' का फर्स्ट लुक शेय़र किया था। अब अभिनेता ताहिर राज भसीन का पहला लुक सामने आ गया है।

तापसी पन्नू के बाद 'लूप लपेटा' के मेकर्स ने शेयर किया ताहिर राज भसीन का फर्स्ट लुक- India TV Hindi
तापसी पन्नू के बाद 'लूप लपेटा' के मेकर्स ने शेयर किया ताहिर राज भसीन का फर्स्ट लुक Image Source : INSTAGRAM/TAAPSEEPANNU

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल में ही अपकमिंग फिल्म 'लूप लपेटा' का फर्स्ट लुक शेय़र किया था। इस पहली झलक में एक्ट्रेस कूल अंदाज में टायलेट में बैठी दिख रही हैं। वहीं अब मेकर्स ने अभिनेता ताहिर राज भसीन का फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसमें वह सत्या का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। 

तापसी ने ताहिर के लुक को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं पूरी लाइफ टाइमर के साथ मिलीसेकंड के लिए लड़ती रही। और इसने आकर टाइम का कॉसेप्ट ही खत्म कर दिया। ये है सत्या, इस झोलेर के पास 2 मिनट नूडल की भी एक मिनट रेसिपी है। यह यह मेरी तुर्बुलेंट शिप का एंकर भी है और आइसबर्ग भी'

Bigg Boss 14: अभिनव शुक्ला हुए बिग बॉस के घर से बेघर! सामने आया लेटेस्ट प्रोमो

वहीं दूसरी ओर तापसी पन्नू ने अपने किरदार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'लाइफ में कभी कभार ऐसा टाइम आता है जब हमें खुद से सवाल करना पड़ता है- 'मैं यहां ऐसे कैसे खत्म हुआ' मैं भी यही सोच रही .. नमस्ते यह है सावी...

आमिर खान की बेटी इरा ने शेयर की कजिन जायन की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें, इमरान भी आए नजर

जैसा कि 1998 में आई फिल्म 'रन लोला रन' में जर्मन मूल के फ्रेंका पोटेन्ते और मोरित्ज़ बेलीबटरू ने मुख्य भूमिका निभाई थी। कहानी एक महिला की है जो  अपने प्रेमी को बचाने के लिए 20 मिनट में 100,000 ड्यूश मार्क की व्यवस्था करने की जरुरत है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन