1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! ‘फन्ने खां’ में सिर्फ 20 मिनट के लिए नजर आएंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

OMG! ‘फन्ने खां’ में सिर्फ 20 मिनट के लिए नजर आएंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

 Published : Jul 11, 2018 10:15 am IST,  Updated : Jul 11, 2018 10:15 am IST

ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फन्ने खां' की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रही हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का मजेदार ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म में ऐश के अलावा अनिल कपूर और राजकुमार राव भी मुख्य किरदारों में दिखाई दे रहे हैं।

Aishwarya Rai Bachchan- India TV Hindi
Aishwarya Rai Bachchan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फन्ने खां' की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रही हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का मजेदार ट्रेलर जारी किया गया है, जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म में ऐश के अलावा अनिल कपूर और राजकुमार राव भी मुख्य किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में ऐश एक बार फिर से बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इसके बाद से फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बढ़ गई हैं। लेकिन अब फिल्म में ऐश को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।

दरअसल एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि फिल्म में ऐश कुछ ही देर के लिए दिखाई देंगी। बता दें कि हाल ही में आई खबर के अनुसार फिल्म में ऐश का किरदार सिर्फ 20 मिनट का है। कहा जा रहा है कि फिल्म के दो गानों में ऐश देखने को मिलेंगी, जिसमें से एक पॉप सॉन्ग है, तो दूसरा रोमांटिक गाना। खबरों के मुताबिक ऐश को फिल्म के कुछ ही हिस्सों में अनिल कपूर और राजकुमार राव के देखा जाएगा।

ऐश के फैंस बेसब्री से उन्हें इस फिल्म में देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब इस खबर से वह थोड़े निराश जरूर हो सकते हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि ऐश का किरदार छोटा, लेकिन दमदार होगा। गौरतलब है कि 'फन्ने खां' एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म हैं, जो अनिल कपूर और उनके परिवार के इर्द गिर्द घूमती रहती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन