1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय बच्चन एक्टिंग के बाद करना चाहती हैं फिल्म डायरेक्ट

ऐश्वर्या राय बच्चन एक्टिंग के बाद करना चाहती हैं फिल्म डायरेक्ट

 Published : Mar 30, 2019 10:26 pm IST,  Updated : Mar 30, 2019 10:26 pm IST

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा हैं। अंतिम बार वह फिल्म 'फन्ने खां' में अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ नज़र आई थीं।

Aishwarya Rai Bachchan- India TV Hindi
Aishwarya Rai Bachchan Image Source : INSTAGRAM

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा हैं। अंतिम बार वह फिल्म 'फन्ने खां' में अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ नज़र आई थीं। आजकल कई एक्ट्रेसेज प्रोडक्शन में अपना हाथ आज़मा रही हैं। जब ऐश्वर्या से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने डीएनए से कहा- ''आजकल बहुत लोग प्रोडक्शन में अपना हाथ आज़मा रहे हैं। मुझे बहुत से लोगों से फीडबैक मिलते हैं। यह प्रोत्साहित करता है। हालांकि मैंने अभी इस बारे में गंभीरता से नहीं सोचा है।''

उन्होंने कहा कि उन्होंने इंडस्ट्री में इतने साल काम किया है कि वह टीम प्लेयर बन सकती हैं। ''मैंने इंडस्ट्री में बहुत साल काम किया है। मैं बहुत कमिटेड एक्ट्रेस रही हूं और ये सारे काम बहुत कमिटमेंट मांगते हैं। मैं हमेशा से टीम प्लेयर रही हूं।''

जब उनसे डायरेक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह ख्याल उनके दिमाग में है। ''मैं फिल्म डायरेक्ट करना चाहती हूं। पहले भी इस बारे में बात हुई है, लेकिन मैंने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि अब मुझे गंभीरता से इस पर विचार करना चाहिए। मेरे सहकर्मियों ने मुझे छेड़ते हुए कहा है कि आप प्रोड्यूसर या डायरेक्टर क्यों नहीं बन जाती और अपनी एक फिल्म बनातीं? हो सकता है कुछ सालों में मैं यह करूं।''

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के तलाक की खबर वायरल, जानें सच

मीरा राजपूत ने बेटे ज़ैन कपूर के साथ शेयर की क्यूट तस्वीर

लव रंजन की अगली फिल्म में नजर आएंगी रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन