1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के तलाक की खबर वायरल, जानें सच

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के तलाक की खबर वायरल, जानें सच

 Published : Mar 30, 2019 07:45 pm IST,  Updated : Mar 30, 2019 11:46 pm IST

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने पिछले साल दिसंबर में जोधपुर में शादी की थी। उनकी शादी को अभी चार महीने ही हुए हैं और उनके तलाक की खबरें आने लगी हैं।

Priyanka Chopra, Nick Jonas- India TV Hindi
Priyanka Chopra, Nick Jonas Image Source : INSTAGRAM

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने पिछले साल दिसंबर में जोधपुर में शादी की थी। उनकी शादी को अभी चार महीने ही हुए हैं और उनके तलाक की खबरें आने लगी हैं। एक इंटरनेशनल पब्लिकेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और निक तलाक ले रहे हैं। प्रियंका का स्वभाव कंट्रोल करने वाला है और वह बहुत जल्दी गुस्सा भी हो जाती हैं और इसी कारण उनका तलाक हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक- ''दोनों हर बात पर लड़ाई करते हैं- काम, पार्टी, साथ में समय बिताना। दोनों ने जल्दबाज़ी में शादी की और अब वह उसकी कीमत चुका रहे हैं।''

रिपोर्ट के मुताबिक- "निक को लगता था कि अभिनेत्री शादी के बाद शांत और सहज हो जाएंगी, लेकिन हाल ही में निक उनपर बंदिशें लगाते दिखाई दिए। वह जल्दी गुस्सा भी हो जाती हैं, जिसके बारे में निक नहीं जानते थे। वहीं निक का परिवार भी शादी को खत्म करने के लिए कह रहा है क्योंकि उन्हें शुरुआत में लगा था कि प्रियंका एक परिपक्व महिला है, जो घर बसाने और बच्चे पैदा करने के लिए तैयार थीं लेकिन उन्हें अब लगता है कि वह पार्टी करने वाली एक लड़की है, जो ऐसे बर्ताव करती है जैसे वह 21 साल की हो।''

हालांकि प्रियंका के प्रतिनिधि ने इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने इन खबरों को अफवाह करार दिया है।

प्रियंका औन निक फिलहाल लॉस एंजेलिस में रह रहे हैं। निक 'जुमानजी' की तैयारी कर रहे हैं, वहीं प्रियंका खुद को अपने ससुरालवालों के साथ बिज़ी रखती हैं। प्रियंका 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में कमबैक करेंगी। फिल्म को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं और इसमें प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम हैं। इसके अलावा प्रियंका, संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई' में भी नज़र आ सकती हैं।

(इनपुट-IANS)

Also Read:

लव रंजन की अगली फिल्म में नजर आएंगी रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण?

Kalank Title Track: आलिया भट्ट और वरुण धवन की केमिस्ट्री के साथ अरिजीत सिंह की आवाज से हो जाएगा प्यार

इरफान खान की 'हिंदी मीडियम 2' में करीना कपूर खान पुलिस के रोल में आएंगी नज़र?

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन