1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या राय ने यूं मनाया अभिषेक बच्चन का बर्थडे, फोटो में आराध्या ने खींचा सभी का ध्यान

ऐश्वर्या राय ने यूं मनाया अभिषेक बच्चन का बर्थडे, फोटो में आराध्या ने खींचा सभी का ध्यान

 Published : Feb 06, 2021 06:47 am IST,  Updated : Feb 06, 2021 11:48 am IST

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभिषेक और आराध्या के साथ सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

aishwarya rai bachchan wishes husband abhishek bachchan- India TV Hindi
ऐश्वर्या राय बच्चन ने शेयर की खास तस्वीर  Image Source : INSTAGRAM: AISHWARYARAIBACHCHAN_ARB

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने 5 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्हें विश करने के लिए सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया, लेकिन उनकी वाइफ और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने इंस्टाग्राम पर खास फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। इंटरनेट पर ये तस्वीर वायरल हो रही है। 

ऐश्वर्या राय बच्चन ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनके साथ अभिषेक और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नज़र आ रही हैं। ऐश्वर्या ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, "हैप्पी और प्यार हमेशा।" इसके साथ उन्होंने ढेर सारे प्यार भरे इमोजी भी बनाए हैं। 

Happy B'day Abhishek Bachchan: नव्या नवेली ने अभिषेक बच्चन को बताया 'बेस्ट फ्रेंड', सेलेब्स ने यूं किया बर्थडे विश

अभिषेक ने साल 2007 में ऐश्वर्या राय बच्चन से शादी की। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या है।

साल 2000 में किया था बॉलीवुड डेब्यू

अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फरवरी 1976 में हुआ था। उन्होंने साल 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

इन फिल्मों में आए नज़र

अभिषेक बच्चन ने धूम, रन, युवा, सरकार, कभी अलविदा ना कहना, गुरु, दोस्ताना, बोल बच्चन, पा, हाउसफुल 3 जैसी फिल्मों में काम किया। हाल ही में वो लूडो फिल्म में नज़र आए थे, जिसमें उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। वो वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन